Bharat Express DD Free Dish

प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बोलेरो और बस में भिड़ंत, 10 लोगों की मौत, 19 घायल

प्रयागराज में बड़ा सड़क हादसा हो गया. प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात बोलेरो कार और बस में आमने-सामने टक्‍कर हो गई.

Prayagraj mirzapur Accident

बस और बोलेरो की टक्कर.

प्रयागराज में बड़ा सड़क हादसा हो गया. प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात बोलेरो कार और बस में आमने-सामने टक्‍कर हो गई. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 19 लोग घायल हो गए. यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे. बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में आ रहे थे.

कोरबा के रहने वाले थे सभी मृतक

हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में रात ढाई बजे हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया. पूरी बोलेरो पिचक गई. सभी मृतक बोलेरो में सवार थे. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे.

यह भी पढ़ें- सनातन धर्म की विराटता का प्रतीक बना महाकुंभ 2025, 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी: CM योगी आदित्यनाथ

संगम स्नान के लिए जा रहे थे श्रद्धालु

बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में जा रहे थे. हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी जख्मी हुए हैं, जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे. सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है. बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read