उत्तर प्रदेश

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में गिरी बिल्डिंग, अब तक आठ की मौत, तीन और शव बरामद

Building Collapsed in Lucknow: लखनऊ में शनिवार को गिरी इमारत के मलबे में दबने से आठ लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बचावकर्मियों ने मलबे से तीन और शव निकाले हैं. दरअसल, सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को एक बिल्डिंग गिर गई थी. पुलिस ने बताया कि इमारत को करीब चार साल पहले बनाया गया था. हालांकि, बिल्डिंग में अभी भी कुछ काम चल रहा था. शनिवार शाम को 4:45 बजे अचानक बिल्डिंग भरभराकर गिर गई. हादसे के वक्त ग्राउंड फ्लोर पर लोग काम कर रहे थे.

तीन लोगों के शव बरामद

राहत आयुक्त जीएस नवीन ने रविवार को बताया कि एसडीआरएफ ने बचाव अभियान के दौरान तीन लोगों के शव बरामद किए हैं, जिनकी पहचान राज किशोर (27), रुद्र यादव (24) और जगरूप सिंह (35) के रूप में हुई है. अब तक आठ लोगों की मौत हुई है. मृतकों में जसप्रीत सिंह साहनी, धीरज गुप्ता, पंकज तिवारी, अरुण सोनकर, राकेश लखन पाल, राज किशोर, रुद्र यादव और जगरूप सिंह शामिल हैं.

5 महिलाओं समेत 28 लोग घायल

इसके साथ ही 5 महिलाओं समेत 28 लोग घायल हुए हैं. घायलों का लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल समेत अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. अधिकारियों के अनुसार, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर मोटर वर्कशॉप और गोदाम था. पहली मंजिल पर मेडिकल गोदाम और दूसरी मंजिल पर कटलरी का गोदाम था.

सीएम योगी ने दिए राहत प्रयासों में तेजी लाने के निर्देश

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला अधिकारियों को राहत प्रयासों में तेजी लाने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शनिवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में इमारत गिरने की घटना का संज्ञान लिया है.”

आगे कहा, “मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि घायलों को बेहतर इलाज मिल सके. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.”

रक्षा मंत्री ने जताया हादसे पर दुख

रक्षा मंत्री और लखनऊ से लोकसभा सांसद राजनाथ सिंह ने हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, “लखनऊ में एक भवन के गिरने से हुई दुर्घटना का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. मैंने लखनऊ के जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत करके हालात की जानकारी प्राप्त की है. स्थानीय प्रशासन मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कर रहा है और पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.”

आईएएनएस

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

3 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

3 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

4 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

4 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

4 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

4 hours ago