बहराइच में रातभर पहरा दे रहे लोग.
लोग रात-रात भर जागकर अपनी और अपने बच्चों की रक्षा कर रहे हैं. इस बीच राहत की खबर ये है कि वन विभाग की टीम ने अब तक चार भेड़ियों को पकड़कर पिंजरे में कैद कर दिया है. अभी भी दो भेड़ियों से 50 गांवों के लोगों में दहशत है. इससे बचने के लिए ग्रामीणों के साथ गांव-गांव लगाए गए कर्मचारी सभी को जागरूक कर रहे हैं और लोगों को घरों के भीतर सोने की हिदायत दे रहे हैं.
स्थानीय निवासी अनिकेत सिंह ने बताया कि हम भेड़ियों के आतंक से डरे हुए हैं. चार भेड़िये पकड़े गए हैं और दो भेड़ियों का अभी भी आतंक जारी है. अभी पूरी तरह से खतरा टला नहीं है. हम गांव-गांव जाकर रात-रात भर घुमकर लोगों को जगाते हैं और लोगों को बताते हैं कि खतरा टला नहीं है.
एक कर्मचारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भेड़िये के हमले की वजह से हमल लोग लोगों को जाने के लिए रात में पहरा दे रहे हैं. हम लोगों को घर के अंदर रहने की हिदायत दे रहे हैं ताकि वे सुरक्षित रहें. हम घर-घर जाकर लोगों से कहते हैं कि अभी खतरा टला नहीं है, घर के भीतर रहे और सुरक्षित रहें.
गांव में पहरा दे रहे अन्य कर्मचारियों का कहना है कि घर-घर जाकर हम लोग सभी को घर के अंदर सोने के लिए हिदायत देते हैं. अगर कोई नहीं मानता है तो उसके साथ शक्ति से भी पेश आते हैं. हमें हर हाल में मासूमों और ग्रामीणों की जिंदगी बचानी है.
Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…
जानिए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद देश सहम गया था. लोग इसे अपने-अपने तरीके…
Om Prakash Rajbhar: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने तंज…
Bangladeshi News: बांग्लादेश के मोरू मियां का दावा है कि उनकी 21 पत्नियां हैं. भीख…
दिल्ली हाईकोर्ट ने APCR के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान की याचिका पर तत्काल सुनवाई से…
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष…