दुनिया

BRICS Summit : भारत-रूस और चीन समेत 5 देशों के समूह ब्रिक्स की समिट अगले माह, NSA अजीत डोभाल जाएंगे कज़ान

BRICS Summit 2024: भारत-रूस और चीन समेत 5 देशों के समूह ब्रिक्स का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) शिखर सम्मेलन अगले माह होगा. इस शिखर सम्मेलन से पहले भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अगले सप्ताह रूस का दौरा करेंगे.

अधिकारियों ने बताया कि ब्रिक्स का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) शिखर सम्मेलन अक्टूबर में कज़ान में रूस की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा. उस दौरान रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा होगी. सूत्रों के अनुसार, रूस में डोभाल के अपने रूसी समकक्ष और अन्य ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधियों संग अलग-अलग बैठक की भी संभावना है. इससे पहले उन्होंने 2023 में जोहान्सबर्ग में 13वीं ब्रिक्स एनएसए बैठक में भाग लिया था.

सूत्रों के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोन पर बातचीत के दौरान यह चर्चा हुई थी कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी यूक्रेन यात्रा के बाद शांति से जुड़े विचारों पर चर्चा करने के लिए अपने एनएसए को रूस भेजेंगे. इसी के मद्देनजर एनएसए अजीत डोभाल रूस की यात्रा करेंगे.

ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधियों की एक तस्वीर, ये मीटिंग पिछले साल हुई थी

5 नए सदस्यों के जुड़ने के बाद पहली समिट

पिछले वर्ष 5 नए सदस्य सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, मिस्र और इथियोपिया को समूह में शामिल किया गया था. इसके बाद यह पहली ब्रिक्स एनएसए बैठक होगी. ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक, ब्रिक्स राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. इस बैठक के तहत, राष्ट्रीय सुरक्षा पर उच्च प्रतिनिधि आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, शांति और स्थिरता, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के साथ-साथ ब्रिक्स देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करते हैं.

2009 से हर साल हो रहीं ब्रिक्स की बैठकें

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) सुरक्षा मुद्दों पर संवाद बढ़ाने और सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए 2009 से बैठक कर रहे हैं. ब्रिक्स देशों ने तेजी से आतंकवाद विरोधी रणनीति विकसित की है. इस रणनीति का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी सहयोग के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को मजबूत करना और हिंसक आतंकवाद के खतरे को रोकने और उससे निपटने के वैश्विक प्रयासों में सार्थक योगदान देना है.

ब्रिक्स एनएसए की 10वीं बैठक 2020 में हुई

बता दें कि 2020 में वैश्विक स्थिरता, साझा सुरक्षा और अभिनव विकास के लिए ब्रिक्स साझेदारी जैसे विषयों पर मंथन के लिए ब्रिक्स एनएसए की 10वीं बैठक आयोजित की गई थी. बैठक के दौरान, प्रतिभागियों ने वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा आईसीटी के उपयोग में सुरक्षा से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर विचारों का गहन आदान-प्रदान किया. एनएसए ने आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए ब्रिक्स के भीतर व्यावहारिक सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर भी चर्चा की.

Bharat Express Desk

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

2 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

2 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

3 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

4 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

4 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

4 hours ago