Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश: GSVM मेडिकल कॉलेज की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ अभद्रता के मामले में डॉक्टर का हुआ तबादला

मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महिला डॉक्टर की शिकायत का संज्ञान लेते हुए उर्सला अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ. कुमार नीलोप्पल कटियार का बलिया जिला चिकित्सालय में तबादला करने के आदेश दिए हैं.

Brajesh Pathak

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक.

कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज की महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने उर्सला अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ. कुमार नीलोप्पल कटियार पर अभद्र एवं अशोभनीय व्यवहार करने के आरोप लगाये थे.  रेजिडेंट डॉक्टर ने इसकी लिखित शिकायत भी की थी.

राज्य के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शिकायत का संज्ञान लिया. उन्होंने तत्काल डॉ. कटियार का बलिया जिला चिकित्सालय में तबादला करने के आदेश दिए हैं. साथ ही अस्पताल और विभाग की छवि खराब करने के आरोप में डॉ. कटियार के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करने की संस्तुति भी की है. इसके लिए प्रमुख सचिव को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के मण्डलीय अपर निदेशक को जांच अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं.

मरीज से अभद्रता की होगी जांच

कानपुर स्थित उर्सला अस्पताल में मरीज से अभद्रता संबंधी खबरें 16 अक्टूबर को चर्चा में आईं. डिप्टी सीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की. प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई न किये जाने पर उर्सला के निदेशक से पूरे प्रकरण की जांच कर आख्या एवं निदेशक द्वारा प्रभावी नियंत्रण न रख पाने के लिए उनका स्पष्टीकरण तलब किया है.

एक सप्ताह में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक को रिपोर्ट सौंपने को कहा है. डिप्टी सीएम ने कहा कि विभाग और सरकार की छवि खराब करने वाले किसी भी प्रकरण को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बागपत जिला चिकित्सालय में अव्यवस्था की होगी जांच

बागपत जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन जांच और अन्य अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया है. इस मामले में डिप्टी सीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रभावी कार्रवाई कर व्यवस्थाएं ठीक कराये जाने के निर्देश दिए हैं. डिप्टी सीएम ने पूरे प्रकरण की एक सप्ताह में रिपोर्ट भी तलब की है.

अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को प्रयागराज के स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं की शिकायत मिली थी. उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य को अधीक्षक डॉ. एके सक्सेना से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही अव्यवस्थाओं में सुधार कर एक सप्ताह के अन्दर रिपोर्ट मांगी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital