Chandauli Police Encounter: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में देर रात पुलिस और भैंस चोर गिरोह के बीच तीखी मुठभेड़ हो गई. इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह पूरा मामला चकिया थाना क्षेत्र के भभौरा नाका गांव का है. देर रात नीले रंग की टाटा मैजिक गाड़ी से कुछ संदिग्ध गांव में भैंस चोरी करने के इरादे से घुसे थे.
आहट सुनते ही ग्रामीणों की नींद खुल गई और वे शोर मचाने लगे. खुद को घिरता देख बदमाश तुरंत गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए. ग्रामीणों ने बिना देर किए इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी.
सूचना मिलते ही गश्त पर निकली चकिया पुलिस और SOG की टीम अलर्ट मोड पर आ गई. पुलिस ने गरला के पास रास्ते की नाकेबंदी की और पीछा करके नीले रंग की मैजिक को ओवरटेक कर रोक लिया.
गाड़ी रुकते ही उसमें सवार बदमाश उतरकर भागने की कोशिश करने लगे. पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 4 बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि एक बदमाश ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई.
घायल बदमाश को इलाज के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चकिया में भर्ती कराया गया है. सीओ चकिया अजीत सिंह के मुताबिक, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मैजिक गाड़ी और अन्य सामान जब्त कर लिया है. पकड़े गए सभी 5 आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़ें: गौकशी की तैयारी कर रहे दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो जिंदा गाय बरामद
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…