चंद्रशेखर आजाद ने चल दिया बड़ा दांव
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में BSP सुप्रीमो मायावती के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा तेज है. मायावती ने साफ कर दिया है कि उनके भाई आनंद कुमार के बेटे आकाश और ईशान को पार्टी में कोई पद नहीं मिलेगा. वहीं उन्होंने कुमारी दीपिका आनंद पर भरोसा जताया है. इसी बीच सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है.
बाबा साहब का मिशन पूरा करने की बात
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगर आकाश आनंद उनकी पार्टी में आते हैं तो दोनों मिलकर बाबा साहब का मिशन पूरा करेंगे. उन्होंने आकाश को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि भले ही राजनीतिक मतभेद हों, लेकिन उनके मन में आकाश के लिए कोई नकारात्मक भावना नहीं है.
पुराना प्रस्ताव फिर दोहराया
यह पहली बार नहीं है जब चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को
अपनी पार्टी में आने का न्योता दिया है. साल 2014 में भी उन्होंने एक इंटरव्यू में आकाश को अपनी पार्टी में शामिल होने का अनुरोध किया था.
चंद्रशेखर आजाद ने दिया निमंत्रण
शनिवार को लखनऊ के इको गार्डन में पंचायत सहायकों के प्रदर्शन में शामिल होकर चंद्रशेखर आजाद ने यह बयान दिया. पंचायत सहायक मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर पांच दिन से धरना दे रहे हैं. तेज धूप के कारण प्रदर्शनकारियों ने छाता लेकर विरोध जताया.
धरना स्थल पर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद को देखने के लिए उनके समर्थक पेड़ों पर चढ़ गए. इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि हमारे भाई किसी की मांग पूरी नहीं करेंगे जब तक पंचायत सहायकों की समस्याओं का समाधान नहीं होता.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

