Bharat Express DD Free Dish

महाकुंभ की घटना पर सीएम योगी का बयान, 4 बार पीएम से हुई फोन पर बात, घायल श्रद्धालुओं का अस्पताल में चल रहा इलाज

महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर सीएम योगी ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी से 4 बार फोन पर बात हुई है.  

CM Yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ

महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर सीएम योगी ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी से 4 बार फोन पर बात हुई है. सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें. महाकुंभ में हालात अब पूरी तरह से नियंत्रण में है.

4 बार पीएम से हुई बात- सीएम

सीएम योगी ने बताया कि रात को एक से दो बजे के बीच में हादसा हुआ था, अब स्थिति पूरी तरह से काबू में और सामान्य है. घटना को लेकर पीएम मोदी से 4 बार बात हो चुकी है. प्रशासन श्रद्धालुओं को सुचारू तरीके से स्नान करवाने में लगा हुआ है. हालात सामान्य हैं, लेकिन भीड़ का दबाव बढ़ा हुआ है. अभी 8 से 10 करोड़ लोग महाकुंभ में मौजूद है.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज- सीएम

सीएम योगी ने बताया कि भगदड़ में कुछ लोग घायल हुए हैं, सभी घायलों का मेला क्षेत्र में स्थित केंद्रीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा लगातार जानकारी ले रहे हैं. सीएम योगी ने घटना की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए हैं.

साधु-संतों से हुई बात- सीएम

सीएम ने कहा, संतों के साथ भी मेरी बात हुई है, उन्होंने बड़ी विनम्रता से कहा है कि पहले श्रद्धालु स्नान करके निकल जाएंगे उसके बाद ही हम स्नान के लिए संगम की तरफ करेंगे. सभी अखाड़े इसके लिए सहमत हैं। लोगों से अपील है कि अफवाह पर ध्यान न दें. संयम से काम लें. ये आयोजन लोगों का है। प्रशासन उनकी सेवा के लिए लगा है. सरकार मजबूती के साथ हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तत्पर है. आवश्यक नहीं है कि संगम नोज की तरफ ही आएं. 15-20 किलोमीटर के दायरे में अस्थायी घाट बनाए गए हैं, आप जहां पर हैं वहीं पर स्नान करें.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read