उत्तर प्रदेश

CM योगी आदित्यनाथ यूपी के इन दो जिलों को देंगे करोड़ों की सौगात, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

रिपोर्ट: रजनीश, भारत एक्सप्रेस


CM Yogi Maharajganj Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल, 5 अप्रैल 2025 को महाराजगंज का दौरा करेंगे. सुबह 10:15 बजे वे महाराजगंज पहुंचेंगे, जहां वे 654 करोड़ रुपये की लागत से 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

संवाददाता ने बताया कि सीएम योगी रोहिन नदी बैराज का भी लोकार्पण करेंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्री वितरण करेंगे. इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे.

दोपहर 2 बजे पहुंचेंगे गोरखपुर

महाराजगंज के दौरे के बाद सीएम योगी गोरखपुर जाएंगे, जहां वे दोपहर 2 बजे चंपा देवी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस अवसर पर वे 1640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

इसके अलावा, सीएम योगी रामगढ़ ताल आवासीय परियोजना में 1410 करोड़ रुपये की लागत से 25 एकड़ में विस्तृत इंटीग्रेटेड स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट कन्वेंशन सेंटर, क्लब और फाइव स्टार होटल का भी शिलान्यास करेंगे.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

2 minutes ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

53 minutes ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

1 hour ago