Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

CM योगी आदित्यनाथ यूपी के इन दो जिलों को देंगे करोड़ों की सौगात, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

Uttar Pradesh news: सीएम योगी महाराजगंज और गोरखपुर में करोड़ों की सौगात देंगे; वे 729 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे, लाभार्थियों को सामग्री और नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

रिपोर्ट: रजनीश, भारत एक्सप्रेस


CM Yogi Maharajganj Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल, 5 अप्रैल 2025 को महाराजगंज का दौरा करेंगे. सुबह 10:15 बजे वे महाराजगंज पहुंचेंगे, जहां वे 654 करोड़ रुपये की लागत से 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

संवाददाता ने बताया कि सीएम योगी रोहिन नदी बैराज का भी लोकार्पण करेंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्री वितरण करेंगे. इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे.

दोपहर 2 बजे पहुंचेंगे गोरखपुर

महाराजगंज के दौरे के बाद सीएम योगी गोरखपुर जाएंगे, जहां वे दोपहर 2 बजे चंपा देवी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस अवसर पर वे 1640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

इसके अलावा, सीएम योगी रामगढ़ ताल आवासीय परियोजना में 1410 करोड़ रुपये की लागत से 25 एकड़ में विस्तृत इंटीग्रेटेड स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट कन्वेंशन सेंटर, क्लब और फाइव स्टार होटल का भी शिलान्यास करेंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital