खेल महोत्सव के उद्घाटन में पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा
राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत की खेल प्रतिभाएं आज हर प्रकार के खेल में जीत का परचम लहरा रही हैं. सांसद खेल प्रतियोगिता के तहत मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र में पंजीकरण को प्रारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि इन खेलों में गांव से लेकर ब्लाक स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. ये खेल महोत्सव हर देशवासी के लिए आयोजित किए जा रहे है तथा इसमें किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है. सांसद खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वस्थ भारत का निर्माण करने का है.
हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को जयंती पर किया नमन
हॉकी के जादूगर ध्यानचन्द को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि डा शर्मा ने कहा कि अब पहले की कहावत कि खेलोगे कूदोगे तो बनोगे शैतान पूरी तरह से बदलकर खेलोगे कूदोगे तो बनोगे महान हो गई है. आज खेल के क्षेत्र में भी तमाम रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं. भारत के खिलाडी दुनिया को अपना लोहा मनवा रहे हैं. सचिन तेन्दुलकर का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन पर उनके परिजन के साथ पूरा देश भी गर्व करता था. सांसद खेल महोत्सव 21 सितम्बर से प्रारंभ होकर 25 दिसम्बर तक चलेगा.
सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उनके सामने ही 2047 में भारत के विकसित होने का संकल्प साकार होगा. पूरी दुनिया भारत के प्रधानमंत्री की ओर बडी उम्मीद से देख रही है. आज किसी देश की हैसियत नहीं है कि भारत को आंख दिखाए क्योंकि भारत पीएम के नेतृत्व में हर क्षेत्र में देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ चला है. देश आत्मनिर्भर तभी होगा जब देश का नौजवान स्वस्थ और ज्ञानवान होगा. जब देश का नौजवान स्वस्थ होगा तभी खेलों में गांवों से प्रतिभाएं सामने आएंगी. इसके लिए हर गांव में खेल के मैदान सरकार द्वारा बनवाए जा रहे हैं. पार्कों में ओपन जिम बन रहे हैं.
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश की जनता को हर प्रकार की मूलभूत जरूरत की चिन्ता से मुक्त कर दिया है. केन्द्र सरकार आवास से लेकर शौचालय , गैस बिजली 10 किलो राशन सभी कुछ फ्री दे रही है. जनता को सम्मानजनक जीवन की सहूलियत देने के साथ ही देश की सुरक्षा को मजबूत किया गया है. आज का भारत पाकिस्तान के हमले के जवाब में सफेद कबूतर नहीं उडाता है बल्कि घर में घुसकर मारता है. आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के किसानों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रही दुनिया की बडी ताकत से लड रहे हैं.
युवा सशक्तिकरण की दिशा में कदम
उनका कहना साफ है कि किसान हित से कोई समझौता नहीं होगा. वे भ्रष्टाचारियों और अफवाह फैलाने वालों से भी लड रहे हैं. देश में नौजवान को मजबूत और सक्षम बनाने की प्रक्रिया जारी है. आने वाले समय में इन्ही नौजवानों के बीच से फिर से चन्द्रशेखर आजाद जैसी हस्तियां निकलेंगी. खेल महोत्सव प्रतिभा को निखारने का माध्यम है. विजेताओं को पुस्कार दिया जाएगा तथा इसमें दिया जाने वाला प्रमाण पत्र जीवन में नए अवसर लाएगा. उन्होंने इस मौके पर खिलाडियों को शपथ भी दिलाई.
पहले के समय में खिलाडी बाहर खेलने जाते तो थे पर पहली फ्लाइट से वापस आ जाते थे क्योंकि पहले ही दौर में हार जाते थे. पहला कारण था कि चयन में पक्षपात के चलते असली खिलाडी तो रह जाता था. दूसरा कारण था कि खेल में प्र्रशिक्षण पर जोर नहीं दिया जाता था. तब की कांग्रेस सरकार में खर्च खिलाडी पर नहीं बल्कि व्यवस्थापकों पर होता था. उनका कहना था कि लखनऊ का सांई सेन्टर भी भाजपा के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और खेल मंत्री उमा भारती जी की देन है. आज की मोदी सरकार प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने में संसाधनों का प्रयोग कर रही है. इसका परिणाम है कि भारत के खिलाडी मेडल जीतने का रिकार्ड बना रहे हैं. आज के विजेता खिलाडी धन भी कमा रहे हैं.
पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा की खिलाडी वह होता है जिसके लिए राष्ट्र प्रथम होता है, कौशल किशोर ने खिलाड़ियों को नशा से दूर रहने की सलाह दी.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


