India’s Most Influential Leader: भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भारत के 100 सबसे प्रभावशाली नेताओं की सूची में 11वां स्थान मिला है. यह सूची एनालिटिक्स इंडिया मैगज़ीन (AIM) द्वारा वर्ष 2025 के लिए प्रकाशित की गई है. यह उपलब्धि सिर्फ व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि एक सामूहिक प्रयास का प्रतीक है जिसे डॉ. राजेश्वर सिंह ने विशेष रूप से अपने क्षेत्र सारोजिनी नगर के युवाओं को समर्पित किया है.
Being ranked 11th in @Analyticsindiam India’s 100 Most Influential Leaders in AI – 2025 is a milestone in our journey.
This achievement is dedicated to Sarojini Nagar – to its spirited youth whose dreams inspire our vision and whose resolve powers our mission for a digitally… pic.twitter.com/LiPgLs5tGA
— Rajeshwar Singh (@RajeshwarS73) August 12, 2025
AIM की सूची में आया डॉ. राजेश्वर सिंह का नाम
AIM ने इस वर्ष की सूची में उन नेताओं को शामिल किया है जो भारत में AI के भविष्य को आकार दे रहे हैं. इसमें वैज्ञानिक, स्टार्टअप फाउंडर्स, नीति-निर्माता और सार्वजनिक क्षेत्र के दिग्गज शामिल हैं. डॉ. राजेश्वर सिंह को इस सूची में शामिल किए जाने का कारण उनके नवाचारों, नीति निर्माण में सक्रिय योगदान और युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्य हैं.

तकनीकी बदलाव की दिशा में की गईं कई पहल
डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश में तकनीकी रूपांतरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं. उन्होंने राज्य सरकार के समक्ष एक ‘राज्य एआई आयोग’ (State AI Commission) की स्थापना का प्रस्ताव रखा है, जो एआई के नैतिक उपयोग को नियंत्रित करने में सहायक होगा. इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याण योजनाओं में AI और ब्लॉकचेन को जोड़ने की पहल की है ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके.
लखनऊ में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम
लखनऊ में यातायात की समस्याओं से निपटने के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह ने एआई-सक्षम ‘इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम’ का सुझाव दिया है, जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित और कुशल बन सके.

युवाओं को डिजिटल कौशल प्रदान करना
डॉ. राजेश्वर सिंह का मुख्य फोकस युवाओं का सशक्तिकरण है. उन्होंने ‘रण बहादुर सिंह डिजिटल एजुकेशन एंड यूथ एम्पावरमेंट सेंटर’ के अंतर्गत 1-महीने के नि:शुल्क AI ट्रेनिंग वर्कशॉप्स शुरू की हैं. इस योजना के तहत 50,000 युवाओं को O-लेवल कंप्यूटिंग, MS ऑफिस, टैली और AI टूल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा. वर्तमान में 14 सेंटर चालू हैं और लक्ष्य 100 सेंटर स्थापित करने का है.
Also Follow Bharat Express on X
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




