Bharat Express DD Free Dish

इटावा में इंस्टाग्राम पर शादी का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

UP News: इटावा में पुलिस ने एक शातिर ठग को पकड़ा, जो इंस्टाग्राम पर फर्जी पहचान बनाकर युवाओं को बहन से शादी का झांसा देता था और उनसे पैसे ठग लेता था.

शिवांग तिमोरी, इटावा

UP News: जहां सोशल मीडिया लोगों को जोड़ने का जरिया है, वहीं अब अपराधी इसे धोखाधड़ी का नया रास्ता बना रहे हैं. उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस ने एक ऐसे ही चालाक ठग को गिरफ्तार किया है, जो इंस्टाग्राम पर नकली पहचान बनाकर युवाओं को शादी का लालच देता था और फिर उनसे पैसे ऐंठकर फरार हो जाता था.

रिश्तेदार के नाम पर धोखा

यह मामला सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम कछपुरा से जुड़ा है. यहां के निवासी गुलशन यादव से आरोपी मानवेन्द्र उर्फ मनू ठाकुर (शाहजहांपुर निवासी) ने इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया. बातचीत के दौरान उसने गुलशन को अपनी बहन से शादी का प्रस्ताव दिया और दहेज व परिवार की प्रतिष्ठा जैसी झूठी बातें करके भरोसा जीत लिया.

परिवार को भी बनाया शिकार

आरोपी इतना चालाक था कि वह गुलशन के घर तक पहुंच गया. उसने शादी से जुड़े फोटो दिखाए और एक रात वहीं ठहरा. परिवार ने उसे भावी ‘साला’ मानकर खूब सत्कार किया.

ये भी पढ़ें-सरगुजा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पैसों की ठगी

31 दिसंबर को आरोपी ने जरूरी काम का बहाना बनाकर गुलशन से 9 हजार रुपये ऑनलाइन मंगवा लिए. पैसे लेने के बाद जब गुलशन ने रकम वापस मांगी तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फर्जी केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी.

ये भी पढ़ें-करौली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दंगों के आरोपी अमीनुद्दीन खान का अवैध कॉम्प्लेक्स ढहा

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी की किस्मत तब पलटी जब वह अपने अगले शिकार की तलाश में सैफई बाईपास पहुंचा. वहां पहले से सतर्क गुलशन और ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया और पकड़ लिया. तुरंत सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read