Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: आगरा में मंच पर बोल रहे थे डिप्टी सीएम, तभी छा गया अंधेरा… प्रशासन में मची खलबली

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़ा कर दिया हैं.

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए हैं. सोचिए, मंच पर सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य खड़े हों, सामने भारी भीड़ बैठी हो और वो अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हों, तभी अचानक बिजली चली जाए. सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन ताजनगरी के फतेहाबाद में बिल्कुल यही हुआ.

मंच पर छा गया सन्नाटा

आगरा के फतेहाबाद स्थित सती मंदिर का है, जहाँ ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ (VB-GRAM G) के तहत एक जन चौपाल का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम अपने पूरे शबाब पर था और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य माइक संभालते हुए जनता को संबोधित कर रहे थे. अभी उनका भाषण चल ही रहा था कि अचानक बिजली कट गई. देखते ही देखते माइक खामोश हो गया और मंच पर सन्नाटा पसर गया.

बिजली कटते ही वहां मौजूद अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए. जैसे ही बत्ती गुल हुई, जिले के कलेक्टर (DM) साहब खुद जनरेटर की व्यवस्था देखने के लिए दौड़ पड़े. वीआईपी कार्यक्रम में इस तरह की चूक किसी बड़े झटके से कम नहीं थी. पूरे 15 मिनट तक डिप्टी सीएम को अपना भाषण रोकना पड़ा.

15 मिनट का इंतजार और फिर फूटा गुस्सा

अक्सर ऐसे बड़े आयोजनों में बैकअप की पुख्ता तैयारी होती है, लेकिन यहाँ जनरेटर शुरू होने में भी पूरे 15 मिनट लग गए. इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य मंच पर ही खड़े रहे और प्रशासन की इस बड़ी लापरवाही को अपनी आँखों से देखते रहे. जब काफी देर बाद लाइट लौटी और भाषण दोबारा शुरू हुआ, तो डिप्टी सीएम के तेवर बदले हुए थे.

उन्होंने साफ़ शब्दों में मंच से ही अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि इस तरह के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बिजली का जाना और बैकअप में इतनी देरी होना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार है, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन में मची खलबली

अब इस घटना के बाद आगरा के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है. सवाल उठ रहे हैं कि जब पहले से तय था कि डिप्टी सीएम आ रहे हैं, तो बिजली विभाग और आयोजन टीम ने ‘प्लान-बी’ तैयार क्यों नहीं रखा? 15 मिनट तक एक बड़े नेता का भाषण रुक जाना छोटी बात नहीं है. अब देखना ये होगा कि गाज किस पर गिरती है, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है.

ये भी पढ़ें: क्या AMU में हिंदू प्रोफेसर भी पहनती हैं हिजाब? प्रो. रचना कौशल के आरोपों के बाद उठ रहा ये सवाल, जानें सच्‍चाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital