Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ग्रेटर नोएडा में फेलिक्स हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ, मिलेगी मल्टीस्पेशियलिटी स्वास्थ्य सुविधा

Felix Hospital Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में फेलिक्स हॉस्पिटल का शुभारंभ डॉ डीके गुप्ता ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी.

Felix Hospital Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में फेलिक्स हॉस्पिटल का शुभारंभ.

Felix Hospital Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के प्लॉट नंबर एनएच – 14 ब्लॉक सी गामा 1 में सोमवार को चेयरमैन डॉ डी.के. गुप्ता और निदेशक डॉ रश्मि गुप्ता ने फेलिक्स हॉस्पिटल में पूजा-अर्चना कर हॉस्पिटल का शॉफ्ट लांच किया. इस अवसर पर डॉ डी.के. गुप्ता ने बताया कि फेलिक्स हॉस्पिटल जो अपनी उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं के लिए जाना जाता है. कुछ दिन पहले ही चौहान संजीवनी अस्पताल का आधिकारिक रूप से टेकओवर किया है. सोमवार को इसका नए तरीके से विधिवत शुभारंभ किया गया है.

स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

अस्पताल अपनी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करते हुए स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के प्रयास में है. अस्पताल को टेक ओवर के बाद बेहतर और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. इसमें AI से लैश कैथ लैब, 3 टेसला MRI, 128 स्लाइस CT मशीन, मॉडुलर OT, ICU एवं अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. इस नए और उन्नत अस्पताल का उद्देश्य है कि ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं. हमारा लक्ष्य न केवल रोगियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है, बल्कि उन्हें एक ऐसा वातावरण भी प्रदान करना है जो संपूर्ण स्वास्थ्य का ख्याल रखे.अस्पताल में मल्टीस्पेशियलिटी सुविधाएं मिलेंगी. अस्पताल का मुख्य उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ और सस्ती दरों पर मिले.

800 बेड्स वाले मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पीटल

फेलिक्स अस्पताल नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में अब कुल मिलकर 800 बेड्स लाने वाला है. फेलिक्स ने नोएडा में जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से नोएडा के अनेक सेक्टर्स में अस्पताल, पॉलीक्लीनिक एवं मेडिकल रूम स्थापित किए है. जिसमें नोएडा के सेक्टर 137, सेक्टर 135, सेक्टर 100, सेक्टर 143, सेक्टर 150, सेक्टर 144, सेक्टर 168, दिल्ली का न्यू अशोक नगर एवं ग्रेटर नोएडा शामिल है. अस्पताल को विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे एबीपी न्यूज, जी न्यूज, दैनिक जागरण, रोटरी क्लब, एसोचैम एवं फिक्की) पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सम्मान मिल चुका है.

24×7 आपातकालीन सेवाएं

फेलिक्स हॉस्पिटल की मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता ने बताया कि हमारा उद्देश्य नए अस्पताल के माध्यम से अपने चिकित्सा सेवाओं के स्तर को और ऊंचा उठाना और ग्रेटर नोएडा के लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है. इस टेक ओवर के साथ ही फेलिक्स हॉस्पिटल ने घोषणा की है कि वे चौहान संजीवनी अस्पताल में नई सुविधाओं और सेवाओं का विस्तार करेंगे, जिसमें 24×7 आपातकालीन सेवाएं, विशेष चिकित्सा क्लिनिक और अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक के साथ -2 हृदय रोग, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, और ऑन्कोलॉजी जैसी विशेषताएं शामिल होंगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital