Bharat Express DD Free Dish

ग्रेटर नोएडा: हॉस्टल में डांट के बाद बीटेक छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Galgotias University Student Suicide: ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीटेक छात्र उदित सोनी ने हॉस्टल से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना से पहले हॉस्टल संचालक की डांट का वीडियो पिता को भेजा गया था, पुलिस जांच जारी है.

Galgotias University Student Suicide: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है. दरअसल गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीटेक कर रहे छात्र उदित सोनी ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक घटना से कुछ समय पहले हॉस्टल प्रबंधक ने उदित को डांटा था. जिसका वीडियो बनाकर उसने अपने पिता के मोबाइल पर भी भेजा था.

हालांकि कुछ करीबी दोस्तों का कहना ही कि वह पिछले कुछ दिनों से अपमे पिता से भी खफा चल रहा था. उसके इस कदम ने हॉस्टल और कॉलेज प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जानिए क्या थी पूरी घटना?

बता दें कि घटना की शुरुआत तब हुई जब उदित अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर हॉस्टल लौटा. हॉस्टल संचालक ने इसका विरोध किया और उसे कड़ी डांट दी. नाराजगी और अपमान के कारण पहले से तनावग्रस्त उदित ने आत्महत्या का यह जघन्य कदम उठाया.

 

पुलिस के मुताबिक डांट का वीडियो मृतक के पिता को भेजा गया था जो घटना का एक महत्वपूर्ण सबूत बन सकता है. हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया और लड़के के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

हॉस्टल में देर रात छात्रों का हंगामा

उदित की मौत के बाद हॉस्टल के छात्रों में भारी गुस्सा फैल गया. छात्रों ने हॉस्टल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने हॉस्टल के बाहर खड़ी कुछ बसों में तोड़फोड़ भी कर दी. इसको लेकर छात्रों का कहना है कि हॉस्टल संचालक का कथित अनुचित और सख्त व्यवहार ही उदित की आत्महत्या का मुख्य कारण है. प्रदर्शन के दौरान स्थिति बेकाबू होने लगी तो स्थानीय पुलिस ने बल प्रयोग कर छात्रों को शांत कराया.

हॉस्टल प्रशासन पर उठे सवाल

घटना ने निजी हॉस्टलों में छात्रों के साथ व्यवहार और सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े किए हैं. छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल (Galgotias University hostel) संचालक अक्सर छात्रों को अपमानित करते थे. उदित की मौत के बाद कई छात्रों ने कहा कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए हॉस्टल में काउंसलिंग और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाना चाहिए. हालांकि पुलिस जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या डांट के दौरान कोई अन्य कारण था या मानसिक तनाव पहले से मौजूद था.

पुलिस की जांच जारी

नॉलेज पार्क थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों और हॉस्टल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है. वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर हॉस्टल संचालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की संभावना है. वहीं इस घटना ने ग्रेटर नोएडा के छात्र समुदाय में हॉस्टल सुविधाओं और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ा दी है. परिवार और दोस्त उदित की मौत से सदमे में हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read