ग्रेटर नोएडा, 10 सितंबर 2026: बादलपुर थाना क्षेत्र के भारत धर्म कांटा स्थित होटल स्टे इन में एक दर्दनाक हादसा हो गया. महिला मित्र के साथ ठहरने आए एक युवक की बालकनी के पास खड़े होकर फोन पर बात करते समय हाईटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई. पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
युवक महिला मित्र को विदा करने के बाद होटल की बालकनी में खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था. बात करते-करते वह विंडो के बाहर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया. करंट लगते ही वह तड़प कर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
सूचना मिलते ही बादलपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, जिसमें पूरी घटना साफ दिख रही है. युवक महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा हुआ था.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर यह दुर्घटना बताई जा रही है, लेकिन हाईटेंशन लाइन की सुरक्षा व्यवस्था और होटल की बालकनी की स्थिति की भी जांच की जा रही है. इलाके में बिजली विभाग से भी संपर्क कर विवरण मांगा गया है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

