UP Sealed Bottle Acid Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद हैरान और डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दुकान से खरीदी गई सीलबंद पानी की बोतल में पानी की जगह कथित तौर पर तेजाब जैसा खतरनाक एसिड निकला, जिसे पीते ही एक युवती जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है.
हापुड़ में सीलबंद पानी की बोतल में पानी की जगह तेजाब जैसा ज्वलनशील पदार्थ निकलने से हड़कंप मच गया है. इसे पीने से रिया नाम की युवती गंभीर रूप से बीमार हो गई है और मेरठ में उसका इलाज चल रहा है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
क्या है मामला? (Hapur acid in water bottle)
हापुड़ के अर्जुन नगर की रहने वाली रिया अपनी मां के साथ एक सर्राफा दुकान पर जेवर खरीदने गई थी. प्यास लगने पर दुकानदार ने पास के जनरल स्टोर से सीलबंद ठंडी पानी की बोतल मंगवाई. रिया ने जैसे ही बोतल खोलकर दो घूंट पानी पिया, उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेचैन होकर उल्टियां करने लगी. उसे तुरंत मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित एक दुकान में एक युवती को कथित तौर पर पानी मांगने पर एक नामचीन ब्रांड की बोतल दी गई, लेकिन बोतल में पानी की जगह एसिड भरा हुआ था. जैसे ही युवती ने बोतल से पानी का घूंट लिया, उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. युवती मेरठ के हायर सेंटर में भर्ती है pic.twitter.com/1rsXzV60eF
— Swaraj Srivastava (@SwarajAjad) July 11, 2026
पुलिस जांच शुरु (sealed water bottle acid Riya)
इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवती पानी पीते ही तड़पती और भागती नजर आ रही है. शक होने पर जब लोगों ने बोतल का पानी फर्श पर डाला, तो उसमें से तेजाब जैसी तेज गंध आई और झाग बनने लगा. जनरल स्टोर संचालिका का कहना है कि उन्होंने फ्रीजर से पैक बोतल ही दी थी, उनकी दुकान पर तेजाब नहीं बिकता. फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर सर्राफ, स्टोर संचालिका और बोतल लाने वाले किशोर से पूछताछ शुरू कर दी है. संदिग्ध लिक्विड को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: कभी पीएम मोदी ने दी थी नसीहत, अब उपचुनाव में भी पत्ता साफ; नरोत्तम मिश्रा कैसे हासिये पर पहुंचे? पढ़ें-EXPLAINER
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


