Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से सजेगा ‘अंतराग्नि 2026’ का महामंच: चार दिवसीय 61वें वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव का होगा भव्य आगाज

Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘अंतराग्नि 2026’ का 61वां संस्करण आयोजित होगा. 350+ कॉलेजों का जुटान होगा, भारत एक्सप्रेस मीडिया पार्टनर रहेगा.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

कानपुर: देश के शीर्ष प्रौद्योगिकी संस्थानों में शुमार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT Kanpur) अपने प्रतिष्ठित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘अंतराग्नि 2026’ (Antaragni ’26) के 61वें संस्करण के भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है. 29 अक्टूबर से शुरू होकर 1 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस चार दिवसीय महाकुंभ में कला, साहित्य, संगीत और आधुनिक संस्कृति के अनूठे रंग बिखरेंगे. इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित युवा महोत्सव में ‘भारत एक्सप्रेस’ आधिकारिक मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है.

एशिया के सबसे बड़े कॉलेज फेस्टिवल्स में शुमार

वर्ष 1965 में शुरू हुआ यह ऐतिहासिक उत्सव आज एशिया के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित कॉलेज फेस्टिवल्स में गिना जाता है. चार दिनों तक चलने वाले इस 61वें संस्करण में देश भर के 350 से अधिक प्रमुख विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से हजारों प्रतिभाशाली युवा अपनी कलात्मक व बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन करने कानपुर पहुंच रहे हैं. पूरा परिसर रचनात्मक ऊर्जा, युवा जोश और उत्सव के उल्लास से सराबोर रहेगा.

12 वर्टिकल्स और 50 से अधिक प्रतियोगिताएं

‘अंतराग्नि 2026’ के तहत 12 अलग-अलग श्रेणियों (वर्टिकल्स) में 51 से अधिक प्रतिस्पर्धी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इनमें युवाओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहने वाला बहुप्रतीक्षित ‘एनिमे कन्वेंशन’, नुक्कड़ नाटक व रंगमंच (ड्रामेटिक्स), सोलो व ग्रुप डांस, डिबेट तथा म्यूजिक और क्विज प्रतियोगिताएं शामिल हैं. इसके अलावा फाइन आर्ट्स, अंग्रेजी व हिंदी लिटरेरी (साहित्यिक) विमर्श, फिल्म एंड फोटोग्राफी और फैशन की दुनिया का प्रतिष्ठित शो ‘ऋतम्भरा’ उत्सव की प्रमुख शान होंगे.

स्टार नाइट्स और टैलेंट का अनूठा संगम

दिनभर चलने वाली बौद्धिक और कलात्मक प्रतियोगिताओं के साथ ही शाम को मुख्य मंच पर आयोजित होने वाली रोमांचक ‘स्टार नाइट्स’, ईडीएम नाइट्स और रॉक बैंड्स (सिंक्रोनाइज़िटी) के परफॉर्मेंस युवाओं में विशेष ऊर्जा का संचार करेंगे. आईआईटी कानपुर के छात्रों द्वारा संचालित यह आयोजन युवाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, नवाचार और आधुनिक कला के तालमेल को एक नई दिशा देगा.

यह भी पढ़िए: ‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital