रिपोर्ट- हरिश
’10 रूपये वाला बिस्किट कितने का है जी’ से फेमश हुए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर से विवादों में फस गये हैं. उनके साथ काम कर रही महिला ने उनपर जबरदस्ती काम कराने, जान से मारने और जिंदगी बर्बाद करने जैसे गंभीर आरोप लगाए है. सिर्फ इतना ही नहीं, शादाब जकाती की पत्नी साजिया ने भी महिला के साथ मारपीट और गाली गलौज किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यूट्यूबर पर बंधक बनाने और मारपीट करने का आरोप
मेरठ के रहने वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शादाब जकाती पर मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि शादाब ने उस की जिंदगी बर्बाद कर दी. एक साल तक बंधक बना कर रखा और घर के सारे काम कराए. जब महिला ने इसका विरोध किया तो, जान से मारने की धमकी तक दे दी. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शादाब जकाती की पत्नी साजिया ने भी उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की जिसका वीडियो वायरल है.
दरअसल ,छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक महिला चांदनी उर्फ तबस्सुम ने शादाब जकाती पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने बताया कि 2017 में वो मेरठ आकर रहने लगी थी. महिला ने मुजफ्फरनगर निवासी सोनू से लव मैरिज की थी इसके बाद वह यहां आकर इंचौली में रहने लगी. महिला टाइल पत्थर की मजदूरी का काम करती थी और उसका पति बैटरी का काम करता था और साथ ही वह यूट्यूब पर रील आदि भी बनाने लगी. महिला का पति अक्सर बाहर रहता था और उसका एक बेटा भी है.
प्रमोशन के बहाने घरेलू शोषण और जबरन कंटेंट बनवाए
महिला ने बताया कि फरवरी 2025 में वो शादाब जकाती के पास अपना वीडियो प्रमोशन के लिए गई थी. उसको बताया था की वीडियो अगर चल जाएंगे तो मजदूरी नहीं करनी पड़ेगी पैसे आ जाएंगे. जिसके बाद शादाब ने उस को अपने साथ काम करने के लिए राजी कर लिया. उसने काफी रील में जकाती के साथ काम किया. चांदनी ने आरोप लगाया कि शादाब की पत्नी उस से झाड़ू,पोछा और बर्तन भी करती थी. रात को 10 बजे तक काम करती थी और उसे खाना तक नहीं दिया जाता था. महिला ने आगे बताया कि इरम की भी यही कहानी है वो भी गरीब है और उसे पैसा देता है क्येंकि वो सुंदर है.
महिला ने कहां कि वह आवाज उठा रही है और सबको शादाब के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए. शादाब उससे जोर जबरदस्ती कर वीडियो बनवाता था. महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया और कहां कि वह हर किसी को सिर्फ अपनी वीडियो में बीवी ही बनाता है कोई और रिश्ता नहीं बनता है.
“सुसाइड करना चाहती थी”
महिला ने आरोप लगाया कि एक डेढ़ साल से उसको बंधक बनाकर रखा गया था. काफी परेशान होने के बाद महिला ने अपने पति को सारी बात बताई. उसने बताया कि शादाब ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. महिला ने बताया कि उसका पति बैटरी का काम करता था लेकिन फिलहाल 3 साल से खाली है. महिला ने कहा कि उसके दिल में आया वह सुसाइड कर ले. मेरी काफी बेज्जती की गई और मुझे गाली गलौज भी दिया गया. साथ ही उसने पुलिस से शिकायत करने की भी बात कही.
मामले की शिकायत अभी दर्ज नहीं
हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है. अगर शिकायत आएगी तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कहां कि शादाब जकाती से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उस से बात नहीं हो पाई.
यह भी पढ़े:जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, अलर्ट पर पुलिस और खुफिया विभाग
Edited By: Shubhra Rai (Intern)
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


