Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी मां ने पैसों के लालच में अपने डेढ़ महीने के मासूम बच्चे को बेच दिया. मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

kasganj-mother-sells-infant-child-arrested-soron-police

Kasganj mother sells baby: कासगंज/जुम्मन कुरैशी: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से ममता और इंसानियत को झकझोर कर रख देने वाला बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. जनपद के सोरों थाना क्षेत्र में एक मां ने महज रुपए के लालच में अपने ही डेढ़ महीने के दुधमुंहे बच्चे का सौदा कर डाला. गनीमत यह रही कि पिता की शिकायत पर पुलिस और एसओजी (SOG) टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर इस पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया और मासूम को सकुशल बरामद कर लिया.

क्या है पूरा मामला और कैसे हुआ सौदा? (Child Trafficking News Kasganj)

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्चे के पिता ने बीते 17 तारीख को अपनी ही पत्नी के खिलाफ थाने में लिखित सूचना दी थी. जांच में सामने आया कि एक निःसंतान दंपत्ति को बच्चा बेचने के लिए डील तय की गई थी. जनपद हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के मोहल्ला बारासरी के रहने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर दंपति ने बेऔलाद दंपत्ति से इस मासूम बच्चे का सौदा 2 लाख रुपए में तय किया था. तय समझौते के तहत सौदे के 70 हजार रुपए झोलाछाप डॉक्टर ने अपने पास रखे थे.

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई (Kasganj Police Action On Child Trafficking)

पिता की शिकायत पर हरकत में आई सोरों कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम (Kasganj SOG team operation) ने संयुक्त रूप से जाल बिछाया. पुलिस ने सोरों कोतवाली क्षेत्र के चंदपुरा गऊपुरा कट के पास बने यात्री प्रतीक्षालय से मुख्य आरोपियों को धर दबोचा.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में 22 अक्टूबर से महानाट्य ‘जाणता राजा’: राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन, भारत एक्सप्रेस बना मीडिया पार्टनर

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खरीद-फरोख्त में इस्तेमाल किए गए 80 हजार रुपए नकद और डेढ़ महीने के मासूम बालक को सकुशल बरामद कर लिया. इस मामले में कलयुगी मां और झोलाछाप डॉक्टर दंपति समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital