उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक प्रेमी युगल की बेहद चौंकाने वाली कहानी (Jalaun Interfaith Marriage) सामने आ रही है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर पुलिस महकमे तक खलबली मचा दी है. दरअसल कालपी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक इक्कीस साल की मुस्लिम युवती काजल मंसूरी ने धर्म की तमाम दीवारों को गिराकर अपने हिंदू प्रेमी ओम के साथ विवाह करने का दावा किया है.
इस अंतरधार्मिक विवाह की खबर उस समय आग की तरह फैल गई जब युवती ने अपने प्रेमी के साथ एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस वीडियो में युवती ने अपने ही परिवार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.
वीडियो जारी कर क्या बोली युवती?
वीडियो में काजल ने आरोप लगाया कि जब उसने अपने परिजनों को अपने प्रेम संबंध की जानकारी दी तो उन्होंने इसका विरोध किया और उसकी इच्छा के विरुद्ध कहीं और शादी कराने का प्रयास किया. युवती का यह भी कहना है कि उसके परिजन उसके प्रेमी के खिलाफ अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वह अपनी इच्छा से उसके साथ गई है.
यह भी पढिए: ‘सुन लो रे असीम मुनीर! PoK में मत करो जुल्म…न लो बेगुनाहों की जानें’, जम्मू कश्मीर से JAAC का PAK को खुला खत
पुलिस प्रसाशन से की गुहार
काजल ने पुलिस और प्रशासन से अपनी तथा अपने पति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. उसने कहा कि यदि उनके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए उसके परिजन और संबंधित जिम्मेदार लोग उत्तरदायी होंगे. युवती ने वीडियो में यह भी स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह सुरक्षित है और किसी के दबाव में नहीं है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



