Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच वर्षीय रतन सोनी का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया. वन्यजीव के हमले की आशंका के बीच पुलिस, प्रशासन और वन विभाग की टीमें जांच में जुटी हैं, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है.

Child Death News

Child Death News- bharat express

Child Death News: लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में पांच वर्षीय बच्चे का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान रतन सोनी पुत्र संदीप सोनी के रूप में हुई है. बच्चा बीते दिन लापता हो गया था. उसकी तलाश के बीच शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में दहशत का माहौल बन गया. शुरुआती तौर पर किसी हिंसक जंगली वन्यजीव के हमले की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.

मौके पर पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों की जुटी भीड़

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी महक शर्मा, नायब तहसीलदार आलोक कुमार मिश्रा, फरधान थाने के एसओ निराला तिवारी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई. घटना की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई. बच्चे का शव मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. हालांकि, प्रशासन की ओर से लोगों से जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने की अपील की जा रही है.

वन्यजीव के हमले की आशंका, साक्ष्य जुटाने में जुटी टीम

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल बच्चे की मौत के कारणों को स्पष्ट रूप से बताना संभव नहीं है. घटनास्थल और उसके आसपास के इलाके में निगरानी शुरू कर दी गई है. टीम वन्यजीवों के पदचिह्नों समेत अन्य संभावित साक्ष्यों की तलाश कर रही है, ताकि घटना की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके. जांच के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चे की मौत किसी जंगली जानवर के हमले से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में वन्यजीव के हमले की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. फिलहाल पुलिस, प्रशासन और वन विभाग की टीमें संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं. सभी की निगाहें जांच के नतीजों पर टिकी हैं, जिनसे बच्चे की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital