उत्तर प्रदेश

Leopard Attack In Lakhimpur Kheri: पिता के हाथ से पुत्र को खींच ले गया तेंदुआ, पेड़ पर बैठकर बनाया निवाला

हर्ष गुप्ता, लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में आए दिन हो रहे जंगली जानवरों के हमलों से लोग सहमे हुए हैं. यहां हर तीसरे दिन कोई न कोई तेंदुआ या बाघ बुजुर्गों-बच्चों पर हमला कर देते हैं. उनके डर से लोग अंधेरे के समय घरों से निकलने में कतराने लगे हैं.

दक्षिण खीरी वन रेंज व सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगाबेहड़ गांव निवासी मुन्नर अली ने पुलिस को बताया कि एक तेंदुआ (Leopard) ने शनिवार शाम को उनके 11 साल के बेटे पर हमला कर दिया. उसे देखकर मुन्नर अली ने शोर मचाया. लेकिन, जब तक लोग इकट्ठा होते, बेटे (11 वर्षीय छोटू) को तेंदुआ खींचकर एक पेड़ पर ले जा चुका था. उसे बचाने के लिए नीचे से पिता शोर मचाता रहा, लेकिन तेंदुआ उनके बेटे को आंखों के सामने खा गया.

लखीमपुर खीरी में तेंदुआ के हमले के बाद एकत्रित हुए लोग

ग्रामीणों के मुताबिक, दो घंटे बीत जाने के बावजूद भी वन विभाग टीम मौके पर नहीं पहुंची. कुछ ग्रामीणों के खदेड़ने पर तेंदुआ भाग तो गया, लेकिन तब तक 11 साल का छोटू उसने बुरी तरह कुतर डाला था. तेंदुए के हमले में वहीं उसकी मौत हो चुकी थी. एक व्यक्ति ने बताया कि घटना के करीब एक घण्टे बाद छोटू का शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर गन्ने के खेत से बरामद हुआ.

सूचना मिलने पर पुलिस समेत वन विभाग की टीम बाद में घटनास्थल पर पहुंची. वन विभाग के अधिकारियों ने जल्द तेंदुए को पकड़ने की बात कही. हालांकि, घटना से इलाके के लोग आक्रोशित हैं. इस इलाके में पहले भी कई बार तेंदुआ हमला कर चुका है.

पुलिस एंव वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को सांयकाल में खेतों की तरफ जाने से मना किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की तलाश की जा रही है और उसके पकड़े जाने तक लोगों को ज्यादा सतर्क रहना होगा.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

21 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

24 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

40 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

50 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

51 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

1 hour ago