UP News: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 22वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की जबकि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) मुख्य अतिथि रहे. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने भी मंच साझा किया और रक्षा क्षेत्र में लखनऊ की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया.
ब्रह्मोस मिसाइल पर टिप्पणी
अपने संबोधन में ब्रजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ की पहचान पहले सिर्फ ‘मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं’ तक सीमित थी लेकिन अब यहां ब्रह्मोस जैसी अत्याधुनिक मिसाइल बनाई जा रही है. उन्होंने बताया कि यह मिसाइल इतनी सटीक है कि कंप्यूटर में लोकेशन डालते ही आतंकवादी जिस खटिया पर सोया होगा उसी पर सीधे जाकर गिरेगी. थोड़ी सी भी दाएं-बाएं नहीं जाएगी. निशाना चूकने का सवाल ही नहीं उठता.
ये भी पढ़ें-कुर्सी अस्थायी, मकसद स्थायी: भारत ने UNSC में क्यों शुरू किया SHANTI अभियान? मिशन के पीछे का राज क्या है?
छात्रों को मिली डिग्रियां
दीक्षांत समारोह में कुल 1707 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की गईं. इस मौके पर छात्रों की मेहनत और उपलब्धियों को सराहा गया. शिक्षा और शोध में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष सम्मान दिया गया.
ये भी पढ़ें-शादी-बारात के लिए ऐसे बुक करें पूरी स्पेशल ट्रेन; जानें क्या है FTR प्लान और उसके नियम?
पदकों से सम्मानित छात्र
कार्यक्रम में 20 विद्यार्थियों को कुल 54 पदक दिए गए. एमबीबीएस की छात्रा दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक 16 पदक हासिल कर सबका ध्यान खींचा. उन्हें हीवेट मेडल और चांसलर मेडल समेत कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले. उनकी उपलब्धि समारोह का मुख्य आकर्षण रही और उन्हें अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बताया गया.
ये भी पढ़ें- गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े बताए जा रहे मकान को देर रात किया गया ध्वस्त, घटना से इलाके में मची हलचल
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
