Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लखनऊ का अक्षत बना पिता का कातिल, बहन को कई दिनों तक धमकाकर रखा कैद, गोमती में फेंकने वाला था लाश

UP News: लखनऊ के आशियाना इलाके में अक्षत नामक युवक ने पढ़ाई के दबाव में अपने पिता की हत्या कर दी. शव को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में छिपाया और बहन को धमकाकर कैद रखा.

UP News: अक्सर कहा जाता है कि पिता अपनी संतान को कंधे पर बैठाकर आगे का रास्ता दिखाता है और बरगद की तरह सहारा देता है. लेकिन लखनऊ में रहने वाले अक्षत ने इन भावनाओं को दरकिनार कर अपने ही पिता की जान ले ली. पिता चाहते थे कि बेटा डॉक्टर बने और इसी वजह से उस पर NEET की तैयारी का दबाव डाल रहे थे. अक्षत इस सोच से सहमत नहीं था और गुस्से में उसने पिता को गोली मार दी.

वारदात का खुलासा

यह घटना आशियाना थाना क्षेत्र की है. हत्या के बाद अक्षत ने शव को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर दिया. इतना ही नहीं, उसने अपनी छोटी बहन को चार दिन तक घर में कैद रखा ताकि राज बाहर न जाए. पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस घर पहुंची तो तीसरे तल पर खून के निशान और खाली कमरे में नीला ड्रम मिला. ड्रम खोलने पर धड़ बरामद हुआ और पुलिस भी हैरान रह गई.

पढ़ाई का था दबाव!

अक्षत दो बार NEET की परीक्षा दे चुका था लेकिन सफल नहीं हुआ. पिता लगातार उसे तैयारी करने के लिए कहते थे. वह लामार्ट से 12वीं पास कर चुका था और टीएस मिश्रा कॉलेज से बीकॉम कर रहा था. 20 फरवरी की सुबह पिता-पुत्र में बहस हुई और गुस्से में अक्षत ने लाइसेंसी राइफल से पिता को गोली मार दी.

हत्या के बाद की साजिश

पुलिस पूछताछ में अक्षत ने बताया कि उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए कई योजनाएँ बनाईं. पहले गोमती नदी में फेंकने का सोचा लेकिन वजन ज्यादा होने के कारण आरी खरीदी और शव को टुकड़े कर दिए. हाथ-पैर सदरौना में फेंके और धड़ को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया. बिस्तर और खून से सनी चादर को अमौसी ले जाकर जला दिया.

बहन को धमकी

वारदात के समय उसकी बहन कृति, जो 11वीं की छात्रा है, कमरे में सो रही थी. गोली की आवाज सुनकर बाहर आई तो अक्षत ने उसे धमकाकर चार दिन तक कमरे में बंद रखा. पुलिस ने बाद में उसकी काउंसलिंग कराई क्योंकि वह सदमे में थी.

ये भी पढ़ें-‘करिश्माई नेता और शानदार प्रशासक थीं जयललिता’, जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

पड़ोसियों की सूचना और मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने अक्षत को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने हत्या की पूरी कहानी बताई. यह घटना दिखाती है कि पढ़ाई का दबाव और असफलता कभी-कभी खतरनाक रूप ले सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital