Bharat Express DD Free Dish

महोबा भाजपा में फजीहत के बाद अब सुलह हुई, पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी-मोहनलाल कुशवाहा के बीच समझौता

महोबा भाजपा विवाद का निपटारा हो गया है. दीपाली तिवारी और जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा के बीच समझौता हो गया. भाजपाइयों ने कहा- घर की बात बाहर नहीं जाएगी, शिकायतें वापस ली गई हैं. जांच समिति ने सुलह कराई.

mahoba-bjp-settlement-deepali-tiwari-mohan-lal-kushwaha
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

उत्‍तर प्रदेश के महोबा में भाजपा के आंतरिक विवाद का पटाक्षेप हो गया है. पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी द्वारा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पार्टी ने जांच समिति गठित की थी. भारी फजीहत के उपरांत जांच समिति के सदस्यों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया.

समझौते के अनुसार, घर की बात घर में ही रहेगी. दीपाली तिवारी भाजपा में बनी रहेंगी और दोनों पक्षों ने पुलिस में दर्ज शिकायतों को वापस लेने का फैसला किया है. तय हुआ कि आगे कोई सार्वजनिक विवाद नहीं किया जाएगा.

जांच समिति की सदस्य कलावती सिंह ने दीपाली तिवारी और मोहन लाल कुशवाहा के साथ फोटो भी खिंचवाई, जो समझौते का प्रतीक माना जा रहा है. भाजपा कन्नौज बुदेलखंड क्षेत्र की ओर से जारी पत्र में जांच टीम का गठन किया गया था, जिसमें कमलावती सिंह और सतविलास शिखरे शामिल थे.

प्रदेश स्तर पर भी इस मामले की जानकारी दी गई है. स्थानीय स्तर पर यह समझौता भाजपा की एकता को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है. हालांकि, विपक्षी दलों ने इस पूरे प्रकरण पर सवाल उठाए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read