Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हैवानियत पर भारी पुलिस का एक्शन; मेरठ के बहसूमा रेप कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की हालत नाजुक

मेरठ में बहसूमा इलाके में युवती के साथ बलात्कार और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है.

मेरठ के बहसूमा इलाके से एक ऐसी खबर आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. यहां एक दरिंदे ने ना सिर्फ मर्यादाओं की सीमा लांघी, बल्कि एक मासूम लड़की को मानसिक और शारीरिक रूप से इस कदर तोड़ दिया कि उसने मौत को गले लगाने की कोशिश की. इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल है.

कैसे शुरू हुई ये खौफनाक वारदात?

घटना उस वक्त की है जब गांव की रहने वाली एक युवती अपने रोजाना के काम के लिए खेत की ओर जा रही थी. रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के ही एक युवक, अनुज कुमार ने उसे अकेला पाकर दबोच लिया. आरोप है कि अनुज ने जबरन लड़की को खींचकर अपने घर के अंदर बंधक बना लिया. बंद कमरों की दीवारों के बीच आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, अपनी हैवानियत को छिपाने के लिए उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी कि अगर उसने जुबान खोली तो अंजाम बुरा होगा.

धमकी से डरकर उठाया खौफनाक कदम

आरोपी के चंगुल से किसी तरह छूटकर पीड़िता अपने घर पहुंची. वह अंदर से इस कदर टूट चुकी थी कि लोक-लाज और आरोपी की धमकियों के डर से उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला कर लिया. परिजनों को आपबीती सुनाने के बाद उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया. देखते ही देखते उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे घर में कोहराम मच गया.

परिजन आनन-फानन में लड़की को लेकर मवाना के एक निजी अस्पताल पहुँचे. लेकिन हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज (LLRM) रेफर कर दिया. फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उसकी जान बचाने में जुटी है, लेकिन स्थिति अब भी नाजुक बताई जा रही है.

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आया. मेरठ के एसपी देहात, अभिजीत कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है. आरोपी अनुज कुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि कोर्ट में पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके.

यह भी पढ़े: ललितपुर के नजाई बाजार में दुकान के विवाद में युवक की सरेराह हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital