Bharat Express DD Free Dish

LPG सिलेंडर में गैस नहीं, भरा था पानी! मेरठ में ₹2500 की ठगी का Video वायरल, देखकर आप भी सिर पकड़ लेंगे

Meerut Gas Cylinder Scam: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक ने ब्लैक मार्केट से ₹2500 में गैस सिलेंडर खरीदा, लेकिन घर जाकर सिलेंडर उल्टा करने पर उसमें से पानी की धार बहने लगी. इस ठगी का वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

LPG Water Filling Fraud

LPG Water Filling Fraud: यूपी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक के नए गैस सिलेंडर से गैस की जगह पानी निकलने लगा. इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो के मुताबिक ये पूरा मामला मेरठ का है. जहां फहीम नाम के एक युवक ने ब्लैक मार्केट से 2500 रुपये में एक LPG गैस सिलेंडर खरीदा. घर पहुंचकर जब उसने सिलेंडर को चुल्हे में लगाकर गैस जलाने की कोशिश की, तो गैस नहीं जली.

क्या है पूरा मामला?

मेरठ के रहने वाले फहीम नाम के एक युवक ने जरूरत पड़ने पर ब्लैक मार्केट से ₹2500 की मोटी रकम देकर एक एलपीजी (LPG) सिलेंडर खरीदा था. फहीम को उम्मीद थी कि ऊंचे दाम देने पर उसे सही सामान मिलेगा, लेकिन घर पहुंचकर जैसे ही उसने सिलेंडर को चूल्हे से कनेक्ट किया, वह दंग रह गया. चूल्हा जलने के बजाय उसमें से अजीब आवाजें आने लगीं.

गैस की जगह बहने लगा पानी

जब काफी कोशिशों के बाद भी गैस नहीं जली, तो फहीम को शक हुआ. उसने सिलेंडर को उल्टा करके चेक किया, तो नजारा चौंकाने वाला था. सिलेंडर के नोजल से गैस के बजाय धार बनाकर पानी निकलने लगा. फहीम का दावा है कि सिलेंडर में आधा किलो गैस भी मौजूद नहीं थी, बल्कि उसे वजन बढ़ाने के लिए पानी से भर दिया गया था. यह न केवल एक बड़ी धोखाधड़ी है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी एक खतरनाक लापरवाही हो सकती थी.

वीडियो में फहीम दावा करता है कि

“मैं ₹2500 का LPG गैस सिलेंडर खरीदकर लाया था, लेकिन सिलेंडर में गैस की जगह पानी निकलने लगा. सिलेंडर में आधा किलो भी गैस नहीं थी. जब सिलेंडर को उल्टा करके देखा तो उसमें से पानी बह रहा था. मेरी सभी रेस्टोरेंट संचालकों, होटल मालिकों और आम लोगों से गुजारिश है कि अगर कहीं से भी सिलेंडर खरीदें, तो उसे अच्छी तरह जांच-परख कर ही लें ताकि आप ठगी का शिकार न हों.”

यह भी पढ़ें:  ट्रंप ने बेइज्जती का लिया बदला! जानिए, चीन के दिए गिफ्ट को अमेरिकी सेना ने क्यों फेंका?

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read