मेरठ में पुलिस की लापरवाही और अनदेखी के चलते सरधना इलाके के नवाबगढ़ी गांव में 16 वर्षीय किशोर की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. बदमाशों ने पहले परिजनों से वॉट्सएप के जरिए 5 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी थी फिर भी दो दिन तक किशोर को बंधक बनाए रखा. फिरौती न मिलता देख बदमाशों ने किशोर के साथ दरिंदगी का भी प्रयास किया. इसके बाद बदमाशों ने किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद किशोर का शव गांव में बने खंडहर से बरामद हुआ है. पुलिस ने असद नामक एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. ओवैस की हत्या पुलिस के लिए चुनौती बन गई है. अब यह घटना फिरौती, कुकर्म और तांत्रिक क्रियाओं में उलझ रही है.
मेरठ के सरधना निवासी 16 वर्षीय ऊवेश अंसारी को उसके ही पड़ोस में रहने वाले असद नामक युवक दो दिन पहले उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और गांव के बाहर खंडहर में उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया. ऊवेश ने जब असद और उसके साथियों का विरोध किया तो बदमाशों ने ऊवेश का गला दबाकर हत्या कर दी और ग्रामीणों को गुमराह करने के लिए लड़के के मोबाइल नंबर से ही 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग कर डाली. हालांकि गांव में यह भी चर्चा है कि लापता किशोर की हत्या तांत्रिक क्रियाओं को लेकर की गई है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरु कर दी है.
गांव के कुछ लोगों का यह भी कहना है कि असद ने ओवैस के अलावा एक अन्य किशोर की भी ऐसे ही हत्या की है. ग्रामीणों की सूचना को लेकर पुलिस असद और उसके साथियों से पूछताछ कर रही है. ग्रामीणों का यह भी कहना है जब ओवैस घर से लापता हो गया था तो परिजनों ने थाने में जाकर इसकी सूचना दी थी. लेकिन पुलिस प्रेम प्रसंग का बहाना बनाकर परिजनों को गुमराह करती रही लेकिन आज 16 वर्षीय किशोर की हत्या हो गई. सरधना पुलिस अगर प्रेम प्रसंग की कहानी न बनाती और समय रहते ओवेस की खोज करती तो आज ओवैस की जान बच सकती थी.
फिरौती न मिलने पर किशोर के साथ दरिंदगी
उधर, घटना के बाद एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र का कहना है कि दो दिन पूर्व सरधना इलाके से एक किशोर लापता हो गया था और उसकी हत्या कर सबको गांव के बाहर छुपाया गया था. इस घटना का अनावरण करते हुए असद नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. असद के कई साथी भी पुलिस हिरासत में पूछताछ के लिए गए हैं.
प्रथम दृष्टया कुकर्म का विरोध करने पर किशोर की हत्या की बात सामने आई है. आरोपी ने गुमराह करने के लिए मृतक किशोर के मोबाइल से ही फिरौती के मैसेज परिजनों को भेजे हैं. पुलिस इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़े: Fact Check: बिहार में 100 यूनिट फ्री बिजली का क्या है पूरा सच?
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




