Bharat Express DD Free Dish

मेरठ महिला थाने में लापरवाही पर एसएसपी की सख्ती, बदली गईं 19 महिला पुलिसकर्मी

UP News: मेरठ में महिला थाने की लापरवाही पर एसएसपी अविनाश पांडेय ने सख्त कार्रवाई की. औचक निरीक्षण के बाद 19 महिला पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया.

UP News: मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय ने महिला थाने की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद सख्त कदम उठाया है. कुछ दिन पहले रात में अचानक निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि थाने में जिम्मेदार पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे. केवल एक महिला पुलिसकर्मी थी और वह भी सो रही थी.

क्राइम रजिस्टर गायब

निरीक्षण के दौरान एसएसपी खुद क्राइम रजिस्टर लेकर चले गए, लेकिन थाने के किसी कर्मचारी को इसकी भनक तक नहीं लगी. अगले दिन भी किसी ने इसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं दी. जब एसएसपी ने थाना प्रभारी से रजिस्टर मांगा तो हड़कंप मच गया. काफी खोजबीन के बाद सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि रजिस्टर तो एसएसपी ही ले गए थे.

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

इस घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने महिला थाने में तैनात 19 महिला पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया. पुलिस विभाग में इस कदम की चर्चा जोरों पर है. माना जा रहा है कि यह कार्रवाई थानों में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए की गई है.

ये भी पढ़ें-अंकोरवाट से भी ऊंचा होगा बिहार में बन रहा विराट रामायण मंदिर, इसमें 18 शिखर होंगे; 210 टन वजनी शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे

संदेश पूरे महकमे को

इस कदम से पुलिस महकमे में साफ संदेश गया है कि थानों की कार्यप्रणाली में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. एसएसपी अविनाश पांडेय को उत्तर प्रदेश के ईमानदार और सख्त आईपीएस अफसरों में गिना जाता है. वे लगातार भ्रष्टाचार और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read