Mirzapur Gym Jihad Case: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को लेकर पूरी तरह सख्त है. मिर्जापुर जिले में जिम की आड़ में चल रहे अवैध धर्मांतरण और ‘जिम जिहाद’ के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. हिंदू लड़कियों का ब्रेनवॉश कर उनका धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के सरगना इमरान खान और मौलाना खलीलुद्दीन समेत कुल 10 आरोपियों पर ‘गैंगस्टर एक्ट’ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. ये सभी आरोपी फिलहाल मिर्जापुर जिला कारागार में बंद हैं.
क्या था इमरान गैंग का ‘गंदा खेल’ (Gym Jihad In Mirzapur)?
कोतवाली देहात पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गैंग का मास्टरमाइंड इमरान खान अपने साथियों के साथ मिलकर एक खौफनाक साजिश को अंजाम दे रहा था. ये लोग जिम में ट्रेनिंग लेने आने वाली हिंदू लड़कियों को पहले बहला-फुसला कर अपने जाल में फंसाते थे. इसके बाद उनके साथ शारीरिक संबंध बनाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो तैयार किए जाते थे.
ये भी पढ़ें: लड़ने से पहले हार गई TMC! फाल्टा में पीठ दिखाकर भागे जहांगीर खान; BJP के सामने अब कौन?
इन वीडियो के दम पर लड़कियों को ब्लैकमेल कर जबरन पैसा वसूला जाता था. उन्हें बुर्का पहनाकर कलमा पढ़वाया जाता था और उनका जबरन धर्म परिवर्तन (Conversion) कराया जाता था.
6000 पन्नों की चार्जशीट (Mirzapur Gym Jihad)
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर इस मामले की गहन जांच की गई. एएसपी नीतेश सिंह के मुताबिक, इस मामले की शुरुआत 19 और 20 जनवरी 2026 को पीड़िता की तहरीर पर दर्ज मुकदमों से हुई थी.
विवेचना के दौरान कई गंभीर धाराएं (बीएनएस और आईटी एक्ट) जोड़ी गईं. केजीएन (KGN) समेत 5 जिम संचालकों और ट्रेनरों को जेल भेजा गया. पुलिस ने इस पूरे नेक्सस का पर्दाफाश करते हुए 17 अप्रैल 2026 को कोर्ट में 6000 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट पेश कर दी है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी, अफगानी और बांग्लादेशियों को नई शर्तों पर मिलेगी नागरिकता, जानें CAA आवेदन में क्या बदला?
अब संपत्तियों पर लटकी जब्ती की तलवार (Mirzapur KGN Gym conversion)
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई ने संगठित अपराध की कमर तोड़ दी है. गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद अब पुलिस का अगला निशाना इन अपराधियों की अवैध कमाई है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अपराध और ब्लैकमेलिंग से अर्जित की गई इन अभियुक्तों की संपत्तियों को चिन्हित कर जल्द ही जब्तीकरण (Property Attachment) की कार्रवाई की जाएगी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



