Muzaffarnagar Encounter Video: मुजफ्फरनगर/नीरज: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एनकाउंटर का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो हैरान भी करता है और गुदगुदाता भी है. आमतौर पर पुलिस की गोली लगने के बाद बदमाश दर्द से चीखते-चिल्लाते या रहम की भीख मांगते नजर आते हैं, लेकिन यहां नजारा बिल्कुल उल्टा था. रामराज थाना क्षेत्र में जमालपुर नहर पटरी के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल एक शातिर बदमाश ने जमीन पर गिरते ही ऐसी अजीब फरमाइश कर दी, जिसका वीडियो अब पूरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
‘साहब, एक बीड़ी पिलवा दो…’ (Criminal asks for Beedi In Muzaffarnagar)
रविवार देर शाम पुलिस चेकिंग के दौरान खुद को घिरता देख भागने और फायरिंग करने वाले इस बदमाश को जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में लंगड़ा कर दिया, तो उसका अलग ही ‘भौकाल’ देखने को मिला. जमीन पर पड़ा यह बदमाश दर्द से कराहने के बजाय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बड़े इत्मीनान से कहता हुआ नजर आया- “साहब, एक बीड़ी पिलवा दो!”. उसकी यह फरमाइश सुनकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी एक पल के लिए चौंक गए. घायल बदमाश की यह अजीब डिमांड इस समय पूरे जनपद में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बनी हुई है.
“सर पिलवा दो, एक गोल्ड फ्लैक”
मुजफ्फरनगर में लुटेरा इनाम पकड़ा गया. एनकाउंटर में उसको गोली लगी. अस्पताल ले जाने से पहले उसने बड़ी पीड़ा के साथ सिगरेट पिलाने की गुजारिश की. अपराधी की डिमांड पर एनकाउंटर के वक्त मौजूद पुलिस वाले हंस पड़े- एक ने कहा देते हैं अभी एक मिनट रुक जा बस। pic.twitter.com/uHuYEnrqsZ
— Shahbaz Khan (@ShahbazKhan9050) June 1, 2026
कौन है बीड़ी मांगने वाला यह खूंखार गैंगस्टर?
पुलिस पूछताछ में इस ‘बीड़ी प्रेमी’ बदमाश की पहचान ‘इनाम’ के रूप में हुई है. यह कोई छोटा-मोटा अपराधी नहीं है, बल्कि इसके खिलाफ लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के तहत एक दर्जन से भी अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने मौके से इसके पास से एक संदिग्ध बाइक, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है.
सीओ ने बताया एनकाउंटर का पूरा सच
इस पूरे ‘सुपर-ऑपरेशन’ के बारे में जानकारी देते हुए सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि, “रामराज थाना पुलिस अपनी रूटीन गश्त और चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान जमालपुर नहर पटरी के पास एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखा. जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो वह रुका नहीं बल्कि उसने पुलिस फोर्स पर सीधा फायर झोंक दिया. इसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में यह बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया.”
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के 5 नए जज कौन? जानें न्यायाधीश बनने का सफर
Muzaffarnagar अस्पताल में चल रहा है इलाज
फिलहाल, गोली लगने से घायल हुए गैंगस्टर इनाम को तुरंत उपचार के लिए सीएचसी जानसठ लेकर जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस उसके खिलाफ आगे की सख्त वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है. लेकिन, एनकाउंटर के खौफनाक माहौल के बीच उसकी इस ‘बीड़ी वाली फरमाइश’ ने यूपी पुलिस के इस क्राइम ऑपरेशन को रातों-रात इंटरनेट का सबसे बड़ा वायरल टॉपिक बना दिया है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
