Bharat Express DD Free Dish

‘हाथी-पंजा साफ, साइकिल हाफ, भाजपा मछुआरों के साथ’, BJP से क्या मांग रहे हैं संजय निषाद?

UP News: निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने उत्तर प्रदेश विदानसभा चुनाव 2027 के लिए जमीन तैयार करना शुरू कर दी है. उन्होंने हाथी-पंजा, साइकिल को निशाने पर लेते हुए भाजपा से बड़ी मांग की है.

Nishad Party Sanjay Nishad

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. एक नजरिये से अभी ये वक्त लंबा है. हावांकि, सियासी दल अभी से अपनी जमीन तैयार करने लगे हैं. राजनीतिक पार्टियां अपनी रणनीति बना रही हैं. इस बीच निषाद पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने कहा कि हमने भाजपा को कहा कि हमें हारी हुई सीट दे दीजिए, उसे जीत में बदल देंगे. इसक साथ ही उन्होंने विपक्ष और कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया है.

मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad)ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विपक्ष के पास हंगामा करने के अलावा और कुछ नहीं है. जनता ने हल्ला बोल दिया है कि कांग्रेस हटाओ. जनता सब जानती है कि कांग्रेस किसके सहारे सत्ता में आती रही. राहुल गांधी के पास तुष्टिकरण के अलावा कुछ नहीं है, पीएम मोदी के पास संतुष्टिकरण है.

बिहार की मतदाता सूची पर क्या बोले Sanjay Nishad?

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर कहा कि लोकतंत्र में यह व्यवस्था दी गई है कि जो देश के नागरिक हैं, वही वोट डालेंगे. उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कहा कि जिसकी पार्टी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया, उनको बोलने का कोई हक नहीं है. जनता ने इसलिए उन्हें सत्ता से हटाया कि अर्थव्यवस्था के मामले में देश को आगे बढ़ाना है.

ये भी पढ़ें: रूस की ‘निगेटिव लिस्ट’ में जड़ी बूटियां, डॉ राजाराम त्रिपाठी करेंगे ये बड़ा काम; उद्योग को मिलेगी नई राह

‘भाजपा हो गई मछुआरों के साथ’

आगे संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार आएगी. जिस नाव में नाविक सवार हो जाते हैं, उसे डूबने नहीं देते हैं. जब तक हाथी का बटन दबाया तो सपा हीरो. जब तक साइकिल का बटन दबाया तो सपा हीरो और जब तक पंजा का बटन दबाया तो कांग्रेस हीरो. जैसे ही 18 प्रतिशत निषाद समुदाय ने हाथी, साइकिल और पंजा का बटन दबाना बंद कर दिया तो तीनों जीरो हो गए. अब पीएम मोदी का बटन दबा दिया तो वह हीरो हो गए. आज के समय में हाथी-पंजा हो गई साफ, साइकिल हो गई हाफ और भाजपा हो गई मछुआरों के साथ.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read