Noida Supernova History: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बड़े औद्योगिक शहर नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी और बहुचर्चित इमारत Supernova का Spira Tower एक बार फिर से एक भयानक हादसे के चलते सुर्खियों में आ गया है. शनिवार सुबह इस टॉवर से कूदकर एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी.
यह घटना इतनी डरावनी और भीषण थी कि जमीन पर गिरते ही उसके शव के चिथड़े बिखर गए. इस ताजा हादसे ने एक बार फिर इस विशाल प्रोजेक्ट की सुरक्षा व्यवस्था और इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
कानूनी उलझनों में घिरा रहा है प्रोजेक्ट (Noida Supernova NCLT Case)
न सिर्फ हादसों के लिहाज से, बल्कि कानूनी और वित्तीय विवादों में भी सुपरनोवा का यह सफर काफी जटिल रहा है. साल 2016 में निर्माण शुरू होने के साथ ही यह प्रोजेक्ट सुरक्षा और निर्माण विवादों में घिर गया था.
सुपरटेक रियलटर्स द्वारा बैंक से लिए गए कर्ज के मामले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 150 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा दी थी, जो बाद में 168 करोड़ रुपये के भुगतान में चूक के चलते दिवालिया प्रक्रिया (CIRP) तक पहुंच गई. जून 2024 में NCLT ने इसे दिवालिया प्रक्रिया में भेज दिया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक विशेष कमेटी इस प्रोजेक्ट को पूरा कराने की देखरेख कर रही है.
ये भी पढ़ें: अरे भैया चाहते क्या है? महागठबंधन में आर-पार, पटना में आमने-सामने आए राजद और कांग्रेस
अतीत में भी हो चुके हैं दर्दनाक हादसे (Noida Supernova tower accidents history)
यह पहली बार नहीं है जब सुपरनोवा का स्पिरा टॉवर किसी खौफनाक हादसे का गवाह बना हो. इससे पहले भी यहां कई लोगों की ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो चुकी है.
- जनवरी 2023: एक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट की निर्माणाधीन हिस्से से गिरने से मौत हुई थी.
- जून 2023: बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी के 23 वर्षीय इंजीनियर की 35वीं मंजिल से गिरने से जान चली गई थी.
- अगस्त 2025: एक 23 वर्षीय छात्र की 32वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत की खबर सामने आई थी.
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं और सुरक्षा में भारी चूक के कारण अब स्थानीय लोगों और निवेशकों के बीच चिंता का माहौल गहराता जा रहा है. खैर अब देखना होगा कि इस मामले को लेकर प्रशासन क्या एक्शन लेता है और क्या इससे कंपनी की कानूनी समस्या बढ़ने वाली है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



