Bharat Express DD Free Dish

सीतापुर से कांग्रेस सांसद Rakesh Rathore को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राकेश राठौर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया.

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राकेश राठौर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. रेप मामले में हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद राकेश राठौड़ प्रेस वार्ता कर रहे थे.

महिला ने दर्ज कराया था केस

मालूम हो कि सदर विधानसभा क्षेत्र की एक महिला ने सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी.

घर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

बताया गया है कि सांसद को शहर कोतवाली पुलिस ने उनके लोहरबाग स्थित आवास से गिरफ्तार किया है. सांसद के परिजनों का कहना है कि सांसद एक प्रेस कांफ्रेंस कर सरेंडर करने वाले थे. इसी दौरान पुलिस पहुंच गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उनको गिरफ्तार करके कोतवाली ले गई जहां पर उनके बयान दर्ज करने के बाद उनको कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. सांसद के समर्थक भी कोतवाली पहुंचे लगे हैं.

खारिज हुआ था अग्रिम जमानत का आवेदन

मालूम हो कि बुधवार को हाईकोर्ट की एकल पीठ ने सांसद की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज किया था. न्यायाधीश राजेश चौहान ने दो सप्ताह में सरेंडर करने को कहा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read