Bharat Express DD Free Dish

प्रयागराज में भीम आर्मी का तांडव: तोड़फोड़ और आगजनी से भारी नुकसान, वसूली अधर में

प्रयागराज के करछना में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के उपद्रव से सरकारी और निजी संपत्तियों को भारी नुकसान. वसूली के लिए बने अधिकरण के पास न अदालत है, न स्टाफ.

कहा जा रहा है कि प्रयागराज की करछना तहसील में भीम आर्मी पार्टी के कार्यकर्ताओं का तांडव , लगभग पांच दर्जन सरकारी व निजी वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी से हुए नुकसान की उपद्रवियों से वसूली की होगी. किंतु वसूली कैसे होगी यह सवालों के घेरे में है.

2021 में पूर्व जिला जज को अध्यक्ष व एक प्रशासनिक अधिकारी को सदस्य नियुक्त किया गया. जिलाधिकारी ने कोर्ट रूम, स्टाफ व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का आदेश देकर अपना पल्ला झाड़ लिया. मंडलायुक्त ने भी चिट्ठियां लिखी. किंतु पांच साल बीत जाने के बाद भी अधिकरण को बैठकर न्याय देने के लिए न अदालत मिली न ही बुनियादी सुविधाएं.

 निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई की जायेगी

समय बीतता गया. अधिकरण को न बैठने को कोर्ट मिली न स्टाफ और न ही बुनियादी सुविधाएं तो एक सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ नारायण ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा कि निजी संपत्ति के नुकसान की वसूली अधिकरण की बैठने की व्यवस्था न होने के कारण नहीं हो पा रही.

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन से जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. जनहित याचिका की सुनवाई 17 जुलाई को होगी. न जाने कब तक अधिकरण की अदालत लगेगी और लोगों को न्याय मिल पायेगा.


ये भी पढ़े: देश में रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन बढ़ाने में मदद करेगा SBI, 40 लाख घरों को होगा फायदा


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read