Chachi Bhatija Love Story: उत्तर प्रदेश (UP) के रामपुर (Rampur) जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की परिभाषा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. रामपुर में थाना पटवाई क्षेत्र के एक छोटे से गांव में चाची-भतीजे के इस प्रेम संबंध ने पूरे परिवार को शर्मसार कर दिया. तीन साल तक यह रिश्ता घर की चारदीवारी के भीतर पलता रहा था और घर में इसकी भनक किसी को भी नहीं थी.
तीन साल तक चलता रहा अफेयर
चाचा नूरपाल और उसका भतीजा ब्रह्म स्वरूप दोनों ही पेशे से ड्राइवर हैं. परिवार के भीतर ही रहते हुए भतीजा चुपके-चुपके अपनी चाची चंचल से मिलता रहा. गांव वालों को इस गुप्त रिश्ते की भनक थी, लेकिन किसी ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा. नूरपाल को भी लंबे समय तक इसकी जानकारी नहीं मिली.
#रामपुर में एक भतीजे को अपनी चाची से इश्क हो गया
स्नेहिल रिश्ते जिस्मानी संबधों में बदल गये. एक दिन आशिक भतीजा बेवफा हुआ तो चाची ने रेप का केस दर्ज करा दिया
फिर चाची और भतीजे ने बीच सड़क पर “गन्धर्व विवाह” कर लिया
अब दोनो हमेशा के लिए एक हो गये. केस भी खत्म हो गया pic.twitter.com/zNNdJNtJoy
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) September 20, 2025
जब अफवाहें उसके कानों तक पहुंचीं, तो उसने पत्नी से पूछताछ की. लेकिन सवाल पूछते ही चंचल ने खुलकर सब स्वीकार लिया और साफ शब्दों में कह दिया ‘अब मैं तुम्हारे साथ नहीं, बल्कि भतीजे ब्रह्म स्वरूप के साथ रहूंगी.’ यह सुनकर नूरपाल का दिल टूट गया. उसके मुताबिक, ‘मेरे ही घर को मेरे अपने ने उजाड़ दिया। मेरा सगा भतीजा… मेरे भाई का बेटा ही मेरी दुनिया लूट ले गया.’
थाने में चाची ने भतीजे से लगवाया सिंदूर
मामला तूल पकड़ते-पकड़ते पुलिस तक पहुंच गया. चंचल थाने पहुंची और भतीजे व उसके परिवार पर रेप का केस दर्ज कराने की धमकी दी. उसने साफ कहा कि अगर भतीजे ने उससे शादी नहीं की, तो वह पूरे परिवार को जेल भिजवा देगी. दबाव और नाटकीय घटनाक्रम के बीच चाची चंचल ने थाने में ही भतीजे ब्रह्म स्वरूप के हाथों अपनी मांग में सिंदूर भरवा लिया और दोनों ने एक दुसरे को वरमाला पहना दिया.
इस पूरे घटनाक्रम से टूट चुके पति नूरपाल का कहना है, ‘अब जो होना था हो चुका. मेरी सिर्फ इतनी गुज़ारिश है कि मुझे किसी केस में न फंसाया जाए। मैं अब बस चैन से जीना चाहता हूं.’
ये भी पढ़ें: UP News: मुजफ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर डिप्टी मैनेजर की हत्या, तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

