मैनपुरी में ध्वस्त हुआ रिसॉर्ट
Mainpuri News today: उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण-कार्यों को ध्वस्त करने के लिए लगातार बुलडोजर एक्शन चल रहा है. आज मैनपुरी जिले में एक रिजॉर्ट को ढहा दिया गया है, जो सरकारी तालाब की जमीन पर बनाया गया था. यह रिजॉर्ट समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता और करहल नगर पंचायत के चेयरमैन अब्दुल नईम का था.
अवैध तरीके से बनाए गए रिजॉर्ट को ध्वस्त करने के लिए रविवार को तमाम बड़े अफसरों व पुलिस और पीएसी बल को मौके पर भेजा गया. भारी पुलिस और पीएसी बल के तैनात होने की वजह से आस-पास के इलाके में सन्नाटा पसरा रहा. करहल के पूर्व चेयरमैन संजीव यादव ने बताया कि करहल कस्बे के मोहल्ला ईदगाह कॉलोनी में चेयरमैन अब्दुल नईम का एक आलीशान रिसॉर्ट तालाब की जमीन पर बना था.
करहल के पूर्व चेयरमैन संजीव यादव ने अवैध तरीके से बनाए गए रिजॉर्ट को लेकर बीते साल सीएम योगी से की शिकायत की थी. तब सीएम योगी ने जिलाधिकारी मैनपुरी को मामले की जांच करने के आदेश दिए थे. डीएम करहल ने तुरंत इस मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया. जांच में रिसॉर्ट चेयरमैन अब्दुल नईम की पत्नी के नाम पर होने की बात सामने आई, जिसकी सुनवाई तहसीलदार करहल की कोर्ट में हुई. तहसीलदार कोर्ट में सुनवाई पर तथ्य सही पाए गए.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 सितंबर 2023 को तहसीलदार ने कोर्ट में रिजॉर्ट को अवैध मानते हुए इसे ध्वस्त करने का आदेश जारी किया. इस आदेश के खिलाफ चेयरमैन नईम की पत्नी फरजाना बेगम ने जिलाधिकारी से उनका पक्ष नहीं सुने जाने की बात कहकर शिकायत की. जिलाधिकारी ने जांच में वादी की शिकायत को गलत बताते हुए तहसीलदार के रिसॉर्ट ध्वस्तीकरण के आदेश को बरकरार रखा. इसके बाद ध्वस्तीकरण में देरी के चलते पूर्व चेयरमैन ने सीएम योगी से फिर मुलाकात कर पूरे मामले में जल्दी कार्रवाई करने की मांग की. उनकी इस मांग पर सीएम योगी ने डीएम मैनपुरी को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
सीएम योगी के आदेश के बाद जिले के अधिकारियों में हलचल बढ़ गई. इसके बाद रविवार को करहल एसडीएम नीरज द्विवेदी, सीओ संतोष कुमार और कई थानों व पीएसी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. करीब आधा दर्जन बुलडोजर का प्रयोग करते हुए रिजॉर्ट ढहा दिया गया.
– भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…