UP News: रविवार को संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गुमथल गांव में स्थित टायर रिसाइक्लिंग फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. फैक्ट्री में रखे टायरों के बड़े ढेर में आग भड़कते ही पूरे परिसर में लपटें फैल गईं और देखते ही देखते पूरी यूनिट इसकी चपेट में आ गई.
दमकल की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. टायरों में लगी आग से उठ रहा काला धुआं दूर-दूर तक फैल गया, जिससे आसपास के इलाकों में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए.
ये भी पढ़ें-‘वर्दी में ओछी हरकतें बर्दाश्त नहीं’, बिहार पुलिस का 40 पर एक्शन; फरमान- रील पड़ेगी भारी
कर्मचारियों की सुरक्षित निकासी
आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई. कर्मचारी और आसपास के लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस फैक्ट्री में आग लग चुकी है, जिससे सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल उठ रहे हैं.
ये भी पढ़ें-होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाज रोका गया, संजय माहर समेत 21 क्रू मेंबर्स फंसे
प्रशासन की मौजूदगी
फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आसपास के रिहायशी इलाकों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया.
ये भी पढ़ें-दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयरलाइंस के इंजन में लगी आग, 232 यात्रियों की बची जान, 6 घायल
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


