Bharat Express DD Free Dish

शाहजहांपुर एनकाउंटर: 10 हजार का इनामी आरोपी पैर में गोली लगने से ढेर, पुलिस की बड़ी कामयाबी

Shahjahanpur Encounter: शाहजहांपुर की जैतीपुर पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश चंदन को गिरफ्तार कर लिया. आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया.

Shahjahanpur Encounter

Shahjahanpur Encounter:आदेश सिंह/शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. जैतीपुर थाना क्षेत्र में कांवड़ ड्यूटी के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 हजार रुपये का इनामी शातिर लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

शाहजहांपुर जनपद के तिलहर सर्किल अंतर्गत जैतीपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. श्रावण मास के चलते कांवड़ ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मरूआझाला पुलिया के पास गश्त कर रही पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखे, जिन्हें पुलिस ने रोकने का इशारा किया.

क्या है मामला? (UP Police Encounter)

पुलिस टीम को देखकर बाइक सवारों ने भागने की कोशिश की. जब पुलिस ने उन्हें ललकारते हुए रोकने का प्रयास किया, तो एक बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर सीधा फायर कर दिया. पुलिस टीम ने त्वरित आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा. इस दौरान उसका दूसरा साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही (Chandan Arrested)

घायल बदमाश की पहचान शाहजहांपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अजीजगंज निवासी चंदन (30 वर्ष) के रूप में हुई है. चंदन पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह जैतीपुर थाने में दर्ज लूट के मामले में वांछित चल रहा था. पुलिस ने तत्काल उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी जैतीपुर में भर्ती कराया. वहीं फरार साथी शिवम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

कई चीजें बरामद (Loot Accused Shahjahanpur)

पुलिस ने मौके से 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर की पैशन प्रो बाइक, एक वीवो मोबाइल और 2,040 रुपये नकद बरामद किए हैं. इसके अतिरिक्त, 17 जुलाई की रात लखीमपुर खीरी में हुई लूट से जुड़ी एक जोड़ी चांदी की पायल और एक अन्य मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है.

यह भी पढ़ें-होटल में लगी विकराल आग…! 6 लोग जिंदा जले, पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मची कयामत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read