Bharat Express DD Free Dish

‘कहीं भाग नहीं रहा..’, प्रयागराज पुलिस के काशी पहुंचने पर क्या बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद?

प्रयागराज में दर्ज पॉक्सो केस की जांच के सिलसिले में पुलिस के वाराणसी पहुंचने की चर्चा तेज रही. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा– आरोप झूठे हैं, जांच में पूरा सहयोग करूंगा.

Swami Avimukteshwaranand Case Update:ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने प्रयागराज पुलिस के वाराणसी पहुंचने पर कहा कि अगर मेरे ऊपर कोई आरोप लगा है तो पुलिस इसकी जांच करवाए, हम पूरा सहयोग करने को तैयार हैं, ताकि जल्दी से मेरे ऊपर लगे कलंक का निस्तारण हो सके. उन्होंने कहा कि कहानी गढ़कर मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया गया है.

पुलिस जांच में पूरा सहयोग का आश्वासन

सोमवार को श्रीविद्या मठ में मीडिया से बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जनता को उत्तर प्रदेश पुलिस पर विश्वास नहीं है, मेरे ऊपर लगे आरोपों की जांच उन प्रदेशों की पुलिस से कराई जाए, जो गैर भाजपा सरकार की हो. गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं है. क्योंकि इसके सभी आरोप झूठे हैं. उन्होंने कहा कि माघ मेले में तमाम सीसीटीवी लगे थे. उसकी जांच की जाए. कैमरा के जद में सब कुछ होगा, जो भी घटनाएं हुई होंगी, वह प्रकाश में आ जाएगा.

गिरफ्तारी पर भी तैयार, लेकिन साक्ष्य की मांग

शंकराचार्य ने कहा कि गिरफ्तारी का प्रश्न नहीं बनता है लेकिन गिरफ्तारी होगी तो उसके लिए भी तैयार हूं. गिरफ्तारी जो घटना हुई है उसका एविडेंस सुरक्षित रखने के दृष्टि से हो सकती है. लेकिन शिकायतकर्ता की ओर से इतने दिन बिता दिए गए हैं, हम कहीं भागे नहीं जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस जांच करना चाहती है तो हम पूरा सहयोग करेंगे, लेकिन झूठे आरोपों के आधार पर किसी को परेशान नहीं किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: तकनीकी खराबी के चलते एक और तेजस हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एयरफोर्स ने लिया बड़ा फैसला; जानें कितने हो चुके हैं क्रैश?

प्रयागराज पुलिस अभी नहीं पहुंची

प्रयागराज पुलिस के वाराणसी पहुंचने को लेकर सोमवार सुबह से ही केदारघाट स्थित श्रीमठ में गहमागहमी रही. उनकी गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं गर्म रहीं. हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी प्रयागराज पुलिस के आने की खबर है, लेकिन अभी आई नहीं है. शंकराचार्य पर प्रयागराज माघ मेले में यौन शोषण के आरोप में वहां की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले में प्रयागराज पुलिस के वाराणसी पहुंचने को लेकर सोमवार को सुबह से ही केदारघाट स्थित श्रीमठ में गहमागहमी रही.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read