फोटो-सोशल मीडिया
T20 World Cup 2024 Final: आज रात 8 बजे टीम इंडिया और द. अफ्रीका के बीच बारबाडोस के ब्रिजटाउन में टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल खेला जाएगा. इसको लेकर प्रशंसकों के दिल की धड़कन बढ़ गई है. इस मुकाबले को देखने के लिए देश से लेकर विदेश तक के लोग उत्साहित हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी से बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां पर भारत की जीत के लिए लोगों ने ‘विजय यज्ञ’ किया है और भगवान से टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना कर रहे हैं.
टीम इंडिया की जीत के लिए वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित पांचोंवीर बाबा मंदिर में काशीवासियों ने विजय यज्ञ कर टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की गई है. इस दौरान पूजा करने वाले सभी क्रिकेट प्रेमी हाथ में भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीर लिए हुए थे. बता दें कि पिछले एक साल में यह तीसरा मौका होगा, जब भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट के खिताबी जंग में अपनी दावेदारी पेश करेगी.
ये भी पढ़ें-T20 World Cup 2024: माइकल वॉन और एडम गिलक्रिस्ट ने ICC पर साधा निशाना, भारत का पक्ष लेने का लगाया आरोप
मालूम हो कि दो बार भारतीय टीम बेहद करीब से इतिहास रचने से चूक चुकी है. इस दौरान सबसे दिल तोड़ने वाली हार वनडे विश्व कप फाइनल की थी, जिसमें फॉर्म में चल रही टीम इंडिया मात्र एक खराब दिन के कारण ट्रॉफी जीतने से चूक गई लेकिन इस बार रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम पहले से भी ज्यादा अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रही है. इस मुकाबले को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है.
क्रिकेट प्रेमी राकेश चौबे (पंडित) ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि “सनातन धर्म के अनुसार, विजय यज्ञ करने से हमें हर काम में सफलता मिलती है. इसलिए हमने यह यज्ञ किया, जिससे हमारी टीम इंडिया को सफलता मिले. बाबा का आशीर्वाद खिलाड़ियों को अवश्य मिलेगा.” मालूम हो कि टीम इंडिया और द. अफ्रीका दो ऐसी टीमें हैं, जो अब तक एक भी मैच हारे बिना टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में दिखाई दे रही हैं और अब एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए आमने-सामने खड़ी हैं. जहां भारत अपना आईसीसी ट्रॉफी का 11 साल पुराना सूखा खत्म करने के इरादे से मैदान में उतरेगा तो वहीं दक्षिण अफ्रीका सभी प्रारूपों में पिछले सात विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद पहली बार फाइनल में अपनी जीत तय करने की कोशिश करेगा.
तो वहीं काशी में क्रिकेट फैंस भक्ति की शक्ति के साथ एक रोमांचक फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं. उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार टीम इंडिया ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाएगी. काशी के क्रिकेट प्रेमी रमेश भदावन ने कहा, “टी20 विश्व कप खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया को ऊर्जा और शक्ति मिले, इसके लिए हमने यह विजय यज्ञ किया. हमारे खिलाड़ियों को आत्मबल मिले, इसलिए हमने ईश्वर से प्रार्थना की है. उम्मीद है कि भारतीय टीम ट्रॉफी जीतेगी.”
-भारत एक्सप्रेस
केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…
UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में 2027 चुनाव को '99 बनाम 1' की…
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…