Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भैंस के तबेले में बन रहा था अचार, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई; गाजियाबाद में 3400 किलो स्टॉक नष्ट

Ghaziabad pickle factory raid: गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दो अचार निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर करीब 3400 किलो खराब और दुर्गंधयुक्त अचार नष्ट कराया.

Ghaziabad pickle factory raid

Ghaziabad pickle factory raid: गाजियाबाद/ सोनू खान: उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. विभाग की टीम ने भैंस के तबेले में संचालित की जा रही दो अचार निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर करीब 3400 किलो अचार नष्ट कराया है. जांच के दौरान बड़ी मात्रा में अचार खराब, दुर्गंधयुक्त और बेहद गंदे माहौल में रखा हुआ मिला. टीम ने दोनों इकाइयों से कुल छह नमूने भी लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं.

1000 किलो अचार सड़ा-गला

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सबसे पहले शनि बाजार स्थित पवन सिंह की अचार निर्माण इकाई का निरीक्षण किया. जांच के दौरान 20 ड्रमों में रखा करीब 1000 किलो आम और नींबू का अचार सड़ा-गला और खाने योग्य नहीं पाया गया. मौके पर ही पूरे अचार को नष्ट कराया गया. इसके अलावा 180 किलो मिक्स अचार और करीब 8800 किलो नमक को भी जब्त किया गया. विभागीय अधिकारियों ने मिक्स अचार, मसाले लगे आम के अचार और नमक के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए हैं.

इसके बाद टीम ने मास्टर पार्क स्थित राहुल अचार वाले की इकाई पर कार्रवाई की. यहां 10 ड्रमों में रखा करीब 2000 किलो नींबू का अचार और 400 किलो मिक्स अचार खराब हालत में मिला. अधिकारियों के मुताबिक अचार से तेज बदबू आ रही थी और उसे साफ-सफाई के मानकों के विपरीत रखा गया था. विभाग ने पूरा स्टॉक जब्त कर मौके पर ही नष्ट करा दिया. यहां से नींबू अचार, मिक्स अचार और सिरके के नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं.

भैंसों के तबेले में बन रहा था अचार

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिन परिसरों में अचार तैयार किया जा रहा था, वहां भैंसों का तबेला भी संचालित था. ऐसे माहौल में खाद्य सामग्री तैयार और भंडारित किए जाने पर विभाग ने गंभीर आपत्ति जताई है. बताया जा रहा है कि जिस परिसर में यह गतिविधियां संचालित हो रही थीं, उसका मालिक एक रिटायर्ड दिल्ली पुलिस दरोगा है.


ये भी पढ़ें: ‘आप भविष्य में प्रधानमंत्री बनें…’, जेवर से पहली फ्लाइट पकड़कर लखनऊ पहुंची किसान की बेटी, सीएम योगी के सामने बोल दी इतनी बड़ी बात


खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने क्या कहा?

खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय का कहना है कि आम जनता तक सुरक्षित खाद्य पदार्थ पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है. किसी भी कारोबारी को नियमों की अनदेखी कर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital