Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: सीएम योगी ने किया ‘नमो युवा रन’ का शुभारंभ, बोले- जीएसटी रिफॉर्म से गरीबों को मिलेगी राहत

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नशामुक्त भारत के लिए ‘नमो युवा रन’ का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के उपहार के रूप में हर देशवासी और प्रदेशवासी को जीएसटी रिफॉर्म का गिफ्ट दिया है.

सीएम योगी

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नशामुक्त भारत के लिए ‘नमो युवा रन’ का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के उपहार के रूप में हर देशवासी और प्रदेशवासी को जीएसटी रिफॉर्म का गिफ्ट दिया है. इससे जहां एक ओर जरूरी चीजें, छात्रों के लिए शिक्षण सामग्री, दूध, दही, घी, पनीर, खाने की वस्तुओं में भारी छूट दी गई है वहीं दूसरी ओर नशे और फिजूलखर्ची पर भारी टैक्स लगाया गया है.

अन्याय और नशे का पुतला जलाना होगा-CM Yogi

उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए बाइक, कार, घर, स्टील, सीमेंट आदि पर भी छूट दी गई है. यह घोषणा 3 सितंबर को जीएसटी काउंसिल ने की थी जिसे 22 सितंबर से पूरे देश में लागू किया जा रहा है. वहीं, विजयदशमी पर हर गांव, हर कस्बे और हर जिले में युवाओं को बुराई के प्रतीक पाप, अत्याचार, भ्रष्टाचार, अन्याय और नशे का पुतला जलाना होगा.

प्रदेश का हर गरीब महंगाई से मुक्त होगा-CM Yogi

सीएम योगी ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म से देश और प्रदेश का हर गरीब महंगाई से मुक्त होगा और युवा सस्ते में शिक्षण सामग्री खरीद सकेगा. हर व्यक्ति की खरीद की क्षमता बढ़ेगी, बाजार की ताकत बढ़ेगी, नए रोजगार का सृजन होगा, व्यक्ति को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे. यह गरीब को राहत के साथ सामान्य उपभोक्ता को हर प्रकार की सुविधा से आगे बढ़ाते हुए व्यापारी के कल्याण के मार्ग से भी जुड़ा हुआ है. ऐसे में हर प्रदेशवासी को जीएसटी रिफॉर्म से अवगत कराना होगा.

देश भर में ‘सेवा पखवाड़ा’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर यानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में ‘सेवा पखवाड़ा’ मना रही है. इस सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के धार से “स्वस्थ नारी, सशक्त समाज” थीम के साथ किया. प्रधानमंत्री का स्पष्ट मानना है कि यदि नारी स्वस्थ होगी तो परिवार सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा और राष्ट्र भी सशक्त बनेगा. इसी सोच के आधार पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम पूरे देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है.

गुलामी के अंशों को समाप्त करना होगा- CM Yogi

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के अवसर पर देशवासियों से ‘विकसित भारत’ का संकल्प लेने और पंच प्रण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया था. उन्होंने कहा था कि गुलामी के अंशों को समाप्त करना होगा अपनी विरासत का सम्मान करना होगा, सेना व वर्दीधारी बलों के प्रति आदर रखना होगा, सामाजिक समता के निर्माण के लिए कार्य करना होगा और अपने नागरिक कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा. यही पंच प्रण भारतवासियों को ‘विकसित भारत’ की यात्रा का सारथी बनाएंगे.

‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’ अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय-CM Yogi

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इसी प्रेरणा से उत्तर प्रदेश ने ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’ अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया. अभियान को प्रदेश में युवाओं, किसानों, श्रमिकों, व्यापारियों और बुद्धिजीवियों का अपार समर्थन मिल रहा है। हर व्यक्ति अपने क्षेत्र में योगदान देने को तैयार है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital