Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रात में भेजा मैसेज, ‘मैं आत्महत्या करने वाला हूं’ सुबह मिली युवक-युवती की लाश

UP Suicide News: बुलंदशहर के रहने वाले एक युवक ने अपने भाई को मोबाइल पर मैसेज भेज कर बताया कि वह सुसाइड करने जा रहा है और सुबह दादरी से युवक की लाश सड़क किनारे मिली.

UP Suicide
Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

UP Suicide News: बुलंदशहर के रहने वाले एक युवक ने अपने भाई को मोबाइल पर मैसेज भेज कर बताया कि वह सुसाइड करने जा रहा है और सुबह दादरी से युवक की लाश सड़क किनारे मिली. युवक के साथ एक युवती की लाश भी मिली है. इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है.

दादरी थाना क्षेत्र में मिला युवक-युवती का शव

रविवार को दादरी थाना क्षेत्र में एक युवक-युवती का शव मिला. दोनों की पहचान भी हो गई. युवक-युवती दोनों बुलंदशहर के रहने वाले थे. पुलिस ने शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझ पाएगी. फिलहाल, पुलिस इसे सुसाइड केस मान रही है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की तो शव के आस-पास वोमेटिंग(उल्टियां) होना पाया गया. जिसके आधार पर पुलिस मान रही है कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की होगी.

फोरेंसिक टीम कर रही है घटना की जांच

पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था गौतमबुद्ध नगर शिवहरी मीना ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में एक सड़क किनारे युवक युवती के शव मिलने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड टीम घटनास्थल पर पहुंची. फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की जांच करने के दौरान आस पास वोमेटिंग(उल्टियां) होना पाया गया है.

वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया ये जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास लग रहा है. मृतकों की पहचान हो गई है. युवक-युवती जनपद बुलंदशहर के रहने वाले थे, दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए है.

मौत से पहले आया मैसेज

पुलिस आयुक्त ने बताया कि मृतक के भाई ने बताया कि उसे कल रात को उसके भाई का मैसेज मोबाइल पर मिला था. मैसेज में उसने लिखा था कि वह सुसाइड करने जा रहा है. मृतक के भाई ने मैसेज को पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया है. पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच गहनता के साथ की जा रही है. आगे जो भी तथ्य सामने निकलकर आएंगे, पुलिस कार्रवाई करेगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital