बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी.
उत्तर प्रदेश में रविवार को बीजेपी के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा होने वाली है. हालांकि, कुछ जिलों में अभी सहमति नहीं बन पाई है, इसलिए वहां के अध्यक्षों के नाम बाद में घोषित किए जाएंगे.
इस बार पार्टी अपने प्रदेश मुख्यालय के बजाय जिले के कार्यालयों से जिलाध्यक्षों का ऐलान करेगी. बताया जा रहा है कि 70 से 75 जिलाध्यक्षों के नाम आज घोषित किए जा सकते हैं.
जिलेवार होगी बैठक
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ और गाजियाबाद को छोड़कर बाकी सभी जिलों में दोपहर 2:00 बजे एक बैठक होगी. इस बैठक में जिले के कई प्रमुख पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. पहले पार्टी प्रदेश कार्यालय से एक साथ सभी जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के नाम घोषित करती थी, लेकिन इस बार यह प्रक्रिया अलग होगी.
जातीय समीकरण को साधने की कोशिश
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में कुल 98 संगठनात्मक जिले बनाए हैं, लेकिन अभी कुछ जिलों में अध्यक्षों के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है. ऐसे जिलों के अध्यक्षों के नाम बाद में घोषित होंगे. पार्टी का लक्ष्य जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह नाम घोषित करना है, क्योंकि 2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं.
यह भी पढ़ें- योगी सरकार का बड़ा कदम, बिना बिजली दफ्तर गए ही अपना लोड बढ़ा सकेंगे उपभोक्ता
जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा, और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




