Bharat Express DD Free Dish

उत्तर प्रदेश में गिरफ्तारी के लिए नए नियम लागू, तलाशी के लिए भी चाहिए होंगे 2 गवाह

उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तारी और तलाशी की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नए नियम लागू किए हैं. DGP द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब पुलिस को हर गिरफ्तारी की विस्तृत रिपोर्ट बनानी होगी.

यूपी DGP राजीव कृष्ण

यूपी DGP राजीव कृष्ण

उत्तर प्रदेश में गिरफ्तारी और तलाशी के नए नियम लागू किए गए हैं। यूपी DGP राजीव कृष्ण ने इसकी जानकारी साझा की है. DGP मुख्यालय का यह आदेश सभी पुलिस कप्तानों को भेजा गया है और इसके सख्त पालन के निर्देश दिए गए हैं. करीब 16 बिंदुओं पर आधारित यह नई व्यवस्था यूपी में पुलिसिंग को अधिक आधुनिक और संवेदनशील बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

CBI और ED के तर्ज पर करेगी काम

यूपी के नए DGP राजीव कृष्ण राज्य की पुलिस के काम करने का स्वरूप बदल रहे हैं. DGP के आदेश पर अब पुलिस CBI और ED की तर्ज पर काम करेगी. उसी तर्ज पर गिरफ्तारी और तलाशी भी ली जाएगी. हर गिरफ्तारी की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी.
इस रिपोर्ट में गिरफ्तारी का स्थान, समय, कारण, अभियुक्त का बयान, बरामद सामान, मेडिकल जाँच की स्थिति और गिरफ्तारी के समय मौजूद दो स्वतंत्र गवाहों के हस्ताक्षर जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख अनिवार्य होगा.

ये भी पढ़े: रिश्तों के टकराव की कहानी ‘कवन कसूर’ का ट्रेलर लॉन्च, भोजपुरी सिनेमा में राधेश्याम राय ने जोड़ा नया आयाम

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read