यूपी में 17 अधिकारियों का बड़ा फेरबदल
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 17 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया. इस बदलाव में मंडलायुक्त, आयुक्त, सचिव और प्रबंध निदेशक स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं. खास तौर पर ग्राम्य विकास, आयुष, नियोजन, जल निगम, अमृत मिशन और सहकारिता जैसे अहम विभागों में नेतृत्व बदला गया है.
अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर
अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को नए कमिश्नर मिले हैं. संगीता सिंह, जो पहले अलीगढ़ मंडलायुक्त थीं, अब मुरादाबाद की जिम्मेदारी संभालेंगी. वहीं ओम प्रकाश आर्य को प्रयागराज राजस्व परिषद से हटाकर अलीगढ़ मंडलायुक्त बनाया गया है.

आयुष विभाग में भी हुआ बदलाव
गिरी शंकर प्रियदर्शी को ग्राम्य विकास आयुक्त और सचिव पद से हटाकर आयुष विभाग का महानिदेशक और राष्ट्रीय आयुष मिशन का निदेशक बनाया गया है. चित्रा वी., जो आयुष विभाग की महानिदेशक थीं, अब लखनऊ राजस्व परिषद में सदस्य (प्रशासनिक) होंगी.

जल निगम और अमृत मिशन विभाग में फेर बदल
प्रमोद कुमार उपाध्याय को समाज कल्याण विभाग से हटाकर ग्राम विकास आयुक्त बनाया गया है. रवींद्र कुमार को जल निगम (नगरीय) और अमृत मिशन निदेशक पद से मुक्त किया गया. मासूम अली सरवर को जल निगम (नगरीय) का प्रबंध निदेशक और अमृत मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
डॉ. राज शेखर को नई जिम्मेदारी
मासूम अली सरवर को नियोजन विभाग और अर्थ एवं संख्या महानिदेशक पद से भी हटाया गया. उनकी जगह डॉ. राज शेखर को सचिव नियोजन और महानिदेशक अर्थ एवं संख्या बनाया गया है. योगेश कुमार, जो सहकारिता आयुक्त थे, अब जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक होंगे.
ये भी पढ़ें-दिल्ली के ITO में भीषण सड़क हादसा; PWD दफ्तर के पास डिवाइडर पार कर विधायकों की इनोवा से भिड़ी स्विफ्ट
सहकारिता विभाग में बड़ा फेरबदल
कुमार प्रशांत को सूचना आयोग सचिव पद से हटाकर सहकारिता आयुक्त बनाया गया है. गुरला श्रीनिवासुलु को सचिवालय प्रशासन से हटाकर सूचना आयोग का सचिव बनाया गया है. वहीं प्रतीक्षारत आईएएस अमृता पाल कौर को सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड का संयुक्त प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


