Urdu Conclave 2026

वृंदावन परिक्रमा में ‘अधर्मी’ मनचले का आतंक! लड़कियों को बोतल मारते हुए Video हुआ वायरल, चढ़ा पुलिस के हत्थे

अधिकमास के दौरान वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर महिला श्रद्धालुओं पर बोतल फेंककर छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी का माफी मांगते हुए वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी हरकत पर पछतावा जताता दिख रहा है…

ब्रजमंडल में इन दिनों अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के चलते आस्था का भारी हुजूम उमड़ा हुआ है. बता दें कि देश-दुनिया से आए लाखों श्रद्धालु ‘राधे-राधे’ जपते हुए 84 कोस और वृंदावन की पवित्र 7 कोस की परिक्रमा पूरी कर रहे हैं. लेकिन, करोड़ों हिंदुओं की इस अगाध श्रद्धा के केंद्र में भी कुछ मनचले और अधर्मी तत्व अपनी गंदी हरकतों (Vrindavan Parikrama Marg incident) से बाज नहीं आ रहे हैं.

दरअसल वृंदावन के कोतवाली इलाके के अंतर्गत आने वाले परिक्रमा मार्ग पर महिला श्रद्धालुओं से पानी की बोतल मारकर छेड़छाड़ करने वाले एक ऐसे ही सनकी युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो सामने आते ही मथुरा पुलिस ने त्वरित और कड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी को दबोच लिया है.

जानिए क्या है पूरा मामला?(Vrindavan Parikrama Marg incident)

यह पूरी शर्मनाक घटना तब सामने आई जब अधिकमास की भीड़ में श्रद्धालु भक्तिभाव से परिक्रमा मार्ग पर चल रहे थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा एक युवक हाथ में पानी की खाली बोतल लेकर आगे चल रही महिला श्रद्धालुओं के शरीर पर मारते हुए उनके साथ सरेआम छेड़छाड़ और बदसलूकी कर रहा था.

 

इस अधार्मिक और घिनौनी हरकत को पीछे से आ रही एक दूसरी बाइक पर सवार सजग लोगों ने अपने कैमरे में लाइव रिकॉर्ड कर लिया. आगे जाकर परिक्रमा कर रहे लोगों ने इस ‘बोतलबाज’ मनचले को रंगे हाथों दबोच लिया और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

गिरफ्तारी के डर से भागा तो हाथ में हुआ फ्रैक्चर

पुलिस की गिरफ्त में आए इस मनचले की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश (MP) का रहने वाला है और वृंदावन में ही एक दुकान पर मिठाई बनाने (हलवाई) का काम करता है. मामले की जानकारी देते हुए सीओ सदर पी.पी. सिंह ने बताया कि जैसे ही पुलिस की टीम मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची, वह पुलिस को देखकर बदहवास होकर भागने लगा. भागने की कोशिश में वह जमीन पर बुरी तरह गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई और हाथ में फ्रैक्चर हो गया. पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

ये भी पढ़ें-जवानी के जोश में चलाई थी गोली, अब 85 की उम्र में 2 लोगों के सहारे जेल जाएगा! पढ़िए 34 साल पुरानी कहानी

अब पैर छूकर मांग रहा है माफी

आस्था की आड़ में गलत फायदा उठाने वाले इस मनचले का हेकड़ी निकलने के बाद का एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो (Vrindavan Parikrama Marg Viral Video) में हाथ में प्लास्टर बंधवाए आरोपी राजेश पूरी तरह सरेंडर नजर आ रहा है. वह कैमरे के सामने हाथ जोड़कर, रोते हुए और श्रद्धालुओं के पैर छूकर अपनी इस नीच हरकत के लिए माफी मांगता दिखाई दे रहा है.

हालांकि, स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए तीर्थयात्रियों का साफ कहना है कि धार्मिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले ऐसे रोमियो को कड़ा सबक मिलना जरूरी है, ताकि दोबारा कोई सरहद पार या देश के भीतर का तत्व ब्रज की पवित्रता को भंग करने का दुस्साहस न कर सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read